Connect with us

RATLAM

26 जुलाई को 138 केंद्रों पर कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जाएगा

Published

on

रतलाम 25 जुलाई 2021/ रतलाम जिले में सोमवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण के लिए 138 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। रतलाम शहर में प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के लिए गुरु तेग बहादुर अकादमी सैलाना रोड वैक्सीनेशन केंद्र रहेगा। शासकीय स्कूल के शिक्षकों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय सांगोद रोड आरक्षित वैक्सीनेशन केंद्र रहेगा इन केंद्रों पर स्कूली शिक्षक अपना परिचय पत्र आधार कार्ड और मोबाइल  लेकर दोनों केंद्रों पर सीधे कोविशिल्ड के पहले डोज़ का वैक्सीनेशन करवा सकेंगे ।

रतलाम शहर के मोहन टॉकीज घास बाजार रतलाम केंद्र पर को–वैक्सीन का केवल दूसरा डोज़ लगाया जाएगा यहां भी सीधे ऑन स्पॉट  वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। रतलाम शहर के न्यू कलेक्ट्रेट केंद्र पर केवल विदेश यात्रा करने वाले लोगों को और रेलवे हॉस्पिटल घटला कॉलोनी रेलवे कर्मचारियों के लिए कोविशिल्ड  का दूसरा टीका लगाने के लिए आरक्षित केंद्र रहेंगे। रतलाम शहर के अलकापुरी कम्युनिटी हॉल अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस दो बत्ती रतलाम केंद्र कोविशिल्ड का केवल दूसरा टीका लगवाने के लिए आरक्षित केंद्र रहेंगे,  यहां भी सीधे ऑन स्पॉट वैक्सीनेशन कराया जा सकेगा।

रतलाम शहर के विधायक सभागृह बड़बड़ रोड, जमातखाना शेरानीपुरा आनंद कॉलोनी के पास, मदरसा तालीमुल कुरान नयापुरा, काज़ी खान मस्ज़िद जावरा रोड, सगरवंशी माली समाज धर्मशाला त्रिपोलिया गेट, सरस्वती स्कूल अमृत सागर, काश्यप सभागृह  सागोद रोड, शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोसी गांव, मांगलिक भवन सुभाष नगर कालिका माता धर्मशाला कालका माता मंदिर के पास के केंद्रों पर सीधे अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। इन केंद्रों पर कोविशिल्ड  का पहला टीका सीधे ऑन स्पॉट बुकिंग के आधार पर लगाया जाएगा।

रतलाम शहर के गुरु रामदास पब्लिक स्कूल विनोबा नगर, मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल इंदिरा नगर, साई अकैडमी 80 फिट रोड, बोधी स्कूल डोंगरे नगर, लायन हॉल पावर हाउस रोड, मेहंदी कुई बालाजी नगर निगम के पास, आईएमए हॉल राजेंद्र नगर, माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार, नरसिंह वाटिका सिलावटो का वास, सरस्वती स्कूल काटजू नगर के केंद्रों पर कोविशिल्ड का पहला टीका केवल ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग के आधार पर लगाया जाएगा अर्थात इन केंद्रों पर ऑनलाइन प्री बुकिंग कराना अनिवार्य रहेगा।

 

स्कूली शिक्षकों के लिए आलोट और ताल में आरक्षित केंद्र रहेंगे

रतलाम 25 जुलाई 2021/ शिक्षकों का टीकाकरण 26 से 31 जुलाई तक होगा। आलोट विकासखंड के क्षेत्रों में स्कूली शिक्षकों के लिए नारायणी स्कूल आलोट और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ताल वैक्सीनेशन के लिए आरक्षित केंद्र रहेंगे । इन दोनों केंद्रों पर केवल स्कूली शिक्षकों का कोविशिल्ड  संबंधी वैक्सीनेशन किया जाएगा।

आलोट विकासखंड के क्षेत्रों में कोविशिल्ड का पहला और दूसरा टीका लगवाने के लिए उत्कर्ष विद्यालय आलोट, विवेकानंद स्कूल आलोट, सामुदायिक भवन आलोट, वार्ड नंबर 3 मदरसा आलोट, पोरवाल धर्मशाला नीमचौक ताल, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल ताल, ऑल ग्रेट पब्लिक स्कूल ताल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय खारवाकला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावल, ग्राम पंचायत बोर्दिया राठौर, ग्राम पंचायत तजली ग्राम पंचायत रिछा, ग्राम पंचायत करवाखेड़ी, ग्राम पंचायत पाटन, ग्राम पंचायत डाबडिया केंद्र रहेंगे। उपरोक्त सभी केंद्रों पर सीधे अपना आधार कार्ड पर मोबाइल लेकर टीका लगाया जा सकेगा।

 

बाजना क्षेत्र में दो आरक्षित केंद्र रहेंगे

रतलाम 25 जुलाई 2021/ शिक्षकों का टीकाकरण 26 से 31 जुलाई तक होगा। बाजना क्षेत्र में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बाजना और बालक छात्रावास क्रमांक 2 रावटी के केंद्र केवल स्कूल शिक्षकों को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के लिए आरक्षित केंद्र रहेंगे। इन दोनों केंद्रों पर स्कूली शिक्षक कोविशिल्ड का पहला टीका सीधे लगवा सकेंगे ।

बाजना क्षेत्र में ग्राम पंचायत नायन और ग्राम पंचायत केलकच्छ के केंद्रों पर कोविशिल्ड का पहला और दूसरा दोनों प्रकार के टीके लगाए जाएंगे । बाजना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कुंदनपुर, ग्राम पंचायत देवली, ग्राम पंचायत पीपलीपाड़ा, ग्राम पंचायत छावनी डोडिया, ग्राम पंचायत हेमडा दड़वाकला, ग्राम पंचायत अंबापाड़ा, ग्राम पंचायत भड़ानखुर्द, शासकीय प्राथमिक विद्यालय लालपुरा, ग्राम पंचायत अमरपुरा कला, उप स्वास्थ्य केंद्र उमर, ग्राम पंचायत कोटडा, ग्राम पंचायत तंबोलिया, ग्राम पंचायत रानीसिंह, ग्राम पंचायत देवला, ग्राम पंचायत गढ़ावदिया के केंद्रों पर कोविशिल्ड का केवल पहला टीका लगाया जाएगा ।

 

जावरा में सुभाष स्कूल में शिक्षकों के लिए वैक्सीनेशन होगा

रतलाम 25 जुलाई 2021/ शिक्षकों का टीकाकरण 26 से 31 जुलाई तक होगा। जावरा क्षेत्र में केवल सुभाष स्कूल जावरा स्कूली शिक्षकों के लिए वैक्सीनेशन केंद्र के रूप में आरक्षित केंद्र रहेगा। जावरा क्षेत्र में ऑन स्पॉट  बुकिंग कराकर वैक्सीनेशन के लिए ग्राम पंचायत रिंगनोद,  ग्राम पंचायत गुर्जरबरडिया, ग्राम पंचायत भवन मुंडलाराम, ग्राम पंचायत रेवास, ग्राम पंचायत रोजाना, ग्राम पंचायत पिपलिया जोधा,  ग्राम पंचायत असावती, ग्राम पंचायत हनुमंतिया, ग्राम पंचायत लोहारी, ग्राम पंचायत निमन, नगर परिषद बड़ावदा, बालक छात्रावास बड़ावदा, महात्मा गांधी स्कूल जावरा, लायंस क्लब जावरा, भगत सिंह कॉलेज जावरा, मठ मंदिर जावरा के केंद्रों पर स्पॉट बुकिंग के आधार पर वैक्सीनेशन कराया जा सकेगा ।

उपरोक्त के अतिरिक्त जावरा क्षेत्र में 12 वैक्सीनेशन केंद्र ऑनलाइन  प्रि स्लॉट बुकिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं, निर्धारित लिंक https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर जाकर हितग्राही प्रि स्लॉट  बुकिंग करा कर वैक्सीनेशन करा सकते हैं ।  

 

पिपलोदा में स्कूली शिक्षकों के लिए वैक्सीनेशन होगा

रतलाम 25 जुलाई 2021/ शिक्षकों का टीकाकरण 26 से 31 जुलाई तक होगा। पिपलोदा क्षेत्र में जनपद पंचायत भवन पिपलोदा स्कूली शिक्षकों के कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित केंद्र रहेगा। पिपलोदा क्षेत्र में पंचायत भवन रिछादेवड़ा, पंचायत भवन बछोड़िया, प्राथमिक विद्यालय झांतला, प्राथमिक विद्यालय जड़वासा, डाइट कॉलेज पिपलोदा, पंचायत भवन भट्ट खेड़ा, पंचायत भवन माताजी बड़ायला, नया आंगनवाड़ी केंद्र केसरपुरा, प्राथमिक विद्यालय बड़ौदा के केंद्रों पर कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!