Connect with us

अलीराजपुर

नये कृषि कानून किसानों की आय बढ़ाने में सहयोगी – कृषि मंत्री

Published

on

कृषि विज्ञान केन्द्र की 28वीं कार्यशाला का शुभारंभ
अलीराजपुर, 27 जुलाई 20212 – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के कृषि विज्ञान केन्द्रों की 28वीं कार्यशाला का वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अटारी जबलपुर के माध्यम से मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के 81 कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा भाग लिया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश भर के किसानों के कल्याण और विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए पूरे देश में 10 हजार से अधिक एफपीओ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए सरकार द्वारा 6850 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। एफपीओ के माध्यम से छोटे-छोटे किसानों को जोड़कर 300-400 किसानों का एक समूह गठित कर किसान उत्पादक कंपनी बनाई जानी है, जिससे किसानों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत के तहत डेढ़ लाख करोड़ का प्रावधान भारत सरकार द्वारा किया गया है जिसमें से एक लाख करोड़ खेती एवं किसानी पर ही खर्च होना है। उन्होंने कहा कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों की आय दुगुनी करने में बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नवीनतम तकनीकी से अवगत कराने के साथ ही कृषि से जुड़े हुए अन्य व्यवसायों को करने पर प्रशिक्षण, प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षित कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र का ज्ञान जिले में हर आम किसान तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार के साथ तालमेल कर कार्य करने की जरूरत है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य के मंत्र को समझना होगा तभी खेती से अच्छा उत्पादन लेना संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया गया। साथ ही साथ ऑनलाइन माध्यम से ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप-महानिदेशक डॉ.ए.के. सिंह, डॉ.वी.पी. चहल, रा.वि.सिं.कृ.वि.वि. के कुलपति डॉ.एस.के. राव, निदेशक अटारी जबलपुर डॉ.एस.आर.के. सिंह के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं उनके विस्तार निदेशकों द्वारा जुड़कर अपने विचार रखे गये। कार्यशाला का आयोजन 28 जुलाई तक चलेगा जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी का अपने पूरे वर्ष किए गए कार्याे का प्रस्तुतीकरण 28 जुलाई को होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आर.के यादव द्वारा सहभागिता की जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर13 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ16 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ16 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ16 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर18 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!