Connect with us

अलीराजपुर

खेल विभाग टेलेन्ट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा

Published

on

अलीराजपुर, 27 जुलाई 20212 – खेल विभाग द्वारा संचालित राज्य खेल अकादमियों के लिए 01 अगस्त 2021 से 20 अगस्त 2021 तक टेलेन्ट सर्च कार्यक्रम शुरु किया जा रहा हैं। संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार टेलेन्ट सर्च खेल एवं युवा कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जनजाति कार्य विभाग के सहयोग से किये जाने का निर्णय लिया गया हैं। जिसमें विकासखण्ड स्तर पर खेल में रुचि रखने वाले कक्षा 7 वीं से कक्षा 12वीं तक या जो छात्र/छात्राए पढाई छोड चुके हैं या अनपढ हो सभी का पंजीयन किया जा सकेगा। टेलेन्ट सर्च में मापदण्ड निम्नानुसार हैं है। मापदण्ड सभी वर्गाे के लिये समान हैं। शैक्षणिक योग्यता का कोई प्रतिबंध नही हैं। चयनित खिलाडी की आयु सीमा 12 से 18 वर्ष के बीच होना आवश्यक हैं। 31 दिसम्बर 2021 से गणना की जावेगी। विभाग द्वारा निर्धारित मापदण्डों के आधार पर टेस्ट किये जायेगें। जिसकी सूचना खण्ड प्रभारियों को पृथक से सुचित की जावेगी। आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी आवश्यक हैं। जिला स्तर पर खिलाडी को पंजीकृत होने के बाद उनका फिजिकल फिटनेस (बेटरी ऑॅफ टेस्ट) के माध्यम से स्क्रूटनी की जावेगी। जिला स्तर परं चिन्हित खिलाडियों को संभाग स्तरीय टेलेन्ट सर्च में सम्मिलित किया जावेगा। जहॉ उनका फिटनेस एवं स्किल टेस्ट भी किया जावेगा। चयनित खिलाडियों की सूची दिनांक 4 अगस्त 2021 को कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में समय 11 से 5 बजे तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सम्पर्क न. 9111964511, 9039352478 है। वर्तमान में कोरोना की परिस्थितियों को दृष्टिगत दृष्टिगत रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जनजाति कार्य विभाग के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक के विजेता खिलाडियों को भी टेलेन्ट सर्च में शामिल किया जायेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!