Connect with us

झाबुआ

बाल विवाह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Published

on

कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बालश्रम और बाल विवाह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
झाबुआ 27 जुलाई 2021 को सेव द चिल्ड्रन संस्था एवं श्रम विभाग इंदौर के सयुंक्त तत्वाधान में झाबुआ जिले में ग्बालश्रम और बाल विवाह के प्रति जन जागरूकता के वातावरण निर्माण हेतु कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस रथ के माध्यम से निश्चित तौर पर समुदाय में बाल श्रम और बाल विवाह के संबंध में जागरूकता के वातावरण का निर्माण होगा , सेव द चिल्ड्रन संस्था के जिला समन्वयक रविंद्र दाक्षे ने उपस्थित सभी को इस रथ को संचालित करने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि इस रथ के माध्यम से झाबुआ जिले के शहरी व ग्रामीण समुदाय में बच्चों को बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को बचाने के संबंध में जागरूकता के वातावरण का निर्माण किया जाएगा , साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता और अभिभावकों को खोया है, वे किस प्रकार से मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकते हैं इस बारे में पैम्पलेट वितरण कर समुदाय को जागरूक किया जाएगा, रथ को संचालित करने मे श्रम विभाग झाबुआ का सहयोग रहा, इस अवसर पर श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक नोडल अधिकारी संजय कनेश एवं संजय बघेल श्रम निरीक्षक ,महिला एवं बाल विकास विभाग से आर एस बघेल सहायक संचालक एवं मनीषा परिहार परामर्शदाता, चाइल्ड लाइन से परियोजना समन्वयक निधि भूरिया परामर्शदाता अनीता डामोर टीम सदस्य बिंदिया पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य यशवंत भंडारी सेव द चिल्ड्रन संस्था से फील्ड सुपर वाइजर महेश कोटे उपस्थित थे।
संदेश- कोरोना टीकाकरण एक शुरूवात दो गज की दूरी, माॅस्क है जरूरी। अब हारेगा कोरोना और होगी हमारी जीत

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!