Connect with us

झाबुआ

जिला प्रशासन की अभिनव पहल, अभियान चलाकर पॉलिथीन मुक्त करने का प्रयास

Published

on


पॉलिथीन मुक्त शहर की शुरूवात

झाबुआ, 29 जुलाई 2021। झाबुआ में आज प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक पॉलिथीन मुक्त करने के लिये अभियान चलाकर पॉलिथीन एकत्र की गई। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिये आज कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अभियान को हरी झण्डी देकर शुभांरभ किया। इस अभियान के लिये तीन दल बनाये गये थे। प्रथम दल कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के साथ 26 विभागों के जिला अधिकारियो ने किशनपुरी टुरिस्ट मोटल के क्षेत्र में पॉलिथीन को एकत्र किया एवं यहां पर सघन वृक्षारोपण भी किया। आपके साथ मुख्य रूप से जनअभियान परिषद, जिला होमगार्ड, आरटीओ, अग्रणी बैंक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर आदि द्वारा श्रमदान कर पॉलिथीन एकत्र कर कचरावाहन में डाले गये। द्वितीय दल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय झाबुआ क्षेत्र में श्रमदान कर पॉलिथीन एकत्र की आपके साथ 33 अधिकारी थे। यहां पर महाविद्यालय के गाउण्ड की साफ-सफाई की गई। यहां पर श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। तीसरा दल अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल के नेतृत्व में मेघनगर नाका क्षेत्र में श्रमदान किया। यहां पर आपके साथ 20 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। जिनके द्वारा मेघनगर नाका क्षेत्र में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई एवं पॉलिथीन को एकत्र किया गया।


यह अभियान आज प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक ही था। मुख्य रूप से पॉलिथीन को एकत्र करने का अभियान शहरी क्षेत्र में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रारम्भ किया जाएगा। आज के शुरूवात में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुरी मेहनत के साथ श्रमदान किया। जिससे बडी संख्या में पॉलिथीन एकत्र की गई। नगरपालिका की कचरा वाहन सभी दल के साथ उपलब्ध थी एवं सभी ड्रेसकोड में उपस्थित थे। पॉलिथीन मुक्त अभियान के प्रारम्भ में बडी संख्या में पॉलिथीन एकत्र किया जाना आने वाले अभियान की सफलता की और पहला कदम था। यह पहल जहां शहरी क्षेत्र के ड्रेनेज सिस्टम, नाले, नालियां को चॉक होने से बचाएगा। वहीं पर लोग घर की साग सब्जी, कुडा करकट, पॉलिथीन में भरकर बाहर फैकते है। जिससे पशु उसको आहार के साथ निगल जाते है। ऐसे में पॉलिथीन उनके पेट में चली जाती है। बाद में यह पशु बीमार होकर दम तोड देते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिये बेहद नुकसानदायक होता जा रहा है। इस अभियान से प्रदूषण मुक्त होगा। वहीं पर लोगो के स्वास्थ्य के लिये भी लाभदायक रहेगा। यह छोटी सी पहल शहर का हर नागरिक के लिये प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
अभियान में नगरपालिका झाबुआ द्वारा अपने स्टाफ के साथ वाहन की व्यवस्था की गई थी। सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री कमलेश जयसवाल पूरे समय उपस्थित रहकर आयोजन में सहयोग किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!