Connect with us

DHAR

छोटे अमानतदारों को अमानतों का भुगतान शुरु’’

Published

on

धार, 29 जुलाई 2021/ उपायुक्त सहकारिता परमानन्द गोडरिया ने बताया कि श्रीराजेन्द्र सूरि साख सहकारी संस्था मर्या राजगढ़ में कोरोना काल के बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए संस्था के प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर एस कलेश द्वारा भरसक प्रयास कर कालातीत ऋणियो से राशि की वसूली तेज कर दी है। इसी प्रक्रिया में सम्पत्ति की कुर्की व जप्ति की कार्यवाही भी तेज हो गई हैं। संस्था के दैनिक बचत जमकर्ता जिनकी राशि 1500 रूपए तक है, उन्हीं सभी अमानतदारों को भुगतान किया जा रहा है। संस्था की ओर से सभी छोटे अमानतदारों को सुचित किया जा रहा है। फिर भी जिन हितग्राहियों के मोबाईल नंबर संस्था में उपलब्ध नहीं है, वे सभी अमानतदार व्यक्तिगत संपर्क कर सकते है। यह भुगतान संस्था के मुख्यालय डायमण्ड पार्क कॉलोनी राजगढ़ पर 2 अगस्त को, शाखा राजगढ़ में 3 अगस्त का,े शाखा रिंगनोद में 4 अगस्त को, शाखा कड़ोद, बिडवाल व नागदा में 5 अगस्त को, शाखा राजोद व दसाई में 6 अगस्त को शाखा, बाग एवं कुक्षी के जमाकर्ताओं को भुगतान शासकीय कार्य समय में किया जाएगा। जमाकर्ता स्वयं अपनी पासबुक के साथ उपस्थित होंगे।
इसके पश्चात् शेष अमानतदारों को कार्यक्रम निर्धारित कर आगे भुगतान किया जायेगा। प्रशासक द्वारा यह भी बताया गया कि कोरोना काल के कारण वसूली कार्य प्रभावित होने व न्यायालयीन कार्य प्रक्रिया में अवरोध के कारण अमानतदारों का भुगतान प्रभावित हुआ है, जिसमें पुनः गति लाई जा रही है। भुगतान सर्वप्रथम छोटे अमानतदारों को करते हुए क्रमशः बड़े अमानतदारों को वसूली अनुसार भुगतान किया जावेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!