Connect with us

अलीराजपुर

बैठक में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालन संबंधित निर्णय लिये गएजिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित हुई

Published

on

अलीराजपुर, 29 जुलाई 2021 – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा सहित समूह सदस्यगण नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेष डावर, विधायक प्रतिनिधि अलीराजपुर श्री खुर्षीद अली दिवान, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री रिकेष तंवर, समाजसेवी श्री दिपक दीक्षित, सेवा भारती सदस्य श्री रेमसिंह डूडवे श्री संजय मांझी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों को राज्य शासन द्वारा स्कूलों के संचालन संबंधित दिषा निर्देषांे संबंधित जानकारी दी गई। जिसके तहत जिले में कक्षा 11 एवं कक्षा 12 वीं की कक्षाएं संचालन संबंधित विचार विमर्ष किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई 2021 से कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं की कक्षाएं सप्ताह में दो दिवस संचालित की जाए। इसमें कक्षा 11वीं की कक्षाएं प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार एवं कक्षा 12 वीं की कक्षाएं प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को 50 प्रतिषत विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ संचालित की जाए। 05 अगस्त 2021 से कक्षा 9वीं एवं 10वीं की कक्षाओं का संचालन जिले में किया जाए। इसमें कक्षा 9वीं शनिवार एवं कक्षा 10वीं बुधवार को संचालित की जाए। विद्यालय संचालन के कोविड-19 के संबंधित दिषा निर्देष मास्क और सोषल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए विद्यालय स्टाॅफ, षिक्षकों एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराए जाने का सुझाव समिति सदस्यों ने दिया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को 07 अगस्त 2021 को प्रदेष सहित जिले में अन्न उत्सव के योजना संबंधित जानकारी दी। उन्होंने समिति सदस्यों को उक्त आयोजन संबंधित जानकारी दी तथा बताया कि उक्त आयेाजन के तहत जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर पात्रता धारियों को खाद्यान्न वितरण के साथ प्रत्येक हितग्राही को थैला/झोला वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने समस्त सदस्यों से आह्वान किया कि वे भी अन्न उत्सव के दिन सहभागिता प्रदान करें। बैठक में समस्त सदस्यों ने चर्चा की कि जिले में कोरोना की गति कम होने से आमजन द्वारा मास्क लगाने को लेकर लापरवाही की जा रही है। इस हेतु मास्क अनिवार्य रूप से पहनने और अन्य लोगो को भी लगातार मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया जाए। दुकानदार स्वयं के साथ-साथ ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जागरूक करने के बाद भी कोताही बरतने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!