Connect with us

RATLAM

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना में जिले के 15 आवेदकों को मिले नियुक्ति पत्र

Published

on

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए

रतलाम 30 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री कोविड अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए। रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सभी आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए । इस अवसर पर सीइओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झरिया आदि उपस्थित थे।

जिले में जिन आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए उनमें श्री आशुतोष पत्नी स्वर्गीय श्रीमती सीमा श्रीवास्तव निवासी रतलाम, श्री नवीन कुमार डामोर पिता स्वर्गीय श्री भालचंद्र डामोर ग्राम चिखलिया, श्री अमित वर्मा माता स्वर्गीय श्रीमती सौरभ वर्मा निवासी पंचेड, श्री मोहित मालीवार पिता स्वर्गीय श्री मांगीलाल मालीवार ग्राम मऊखेड़ी, श्री कमलसिंह देवड़ा पिता स्वर्गीय श्री शंभूसिंह देवड़ा रामरहीम नगर रतलाम, श्री अभिमाएल लिंकन माता श्रीमती स्टेला लिंकन निवासी रतलाम, श्री पीयूष बिलवानिया पिता स्वर्गीय श्री कैलाशचंद्र  निवासी बेड़दा, श्री हेमंत भंवर माता स्वर्गीय श्रीमती राजुल भंवर निवासी अलकापुरी, श्री राकेश पिता स्वर्गीय श्री कमल मईडा निवासी सैलाना, श्रीमती रामी पति स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र गणावा निवासी मऊड़ीपाड़ा सैलाना, श्री राजेश परिहार माता श्रीमती वरदीबाई निवासी ग्राम धामनोद, श्रीमती सपना अग्रवाल पिता स्वर्गीय श्री फकीरचंद्र दायमा निवासी ताल, श्री महेंद्रसिंह पिता स्वर्गीय श्री ईश्वरसिंह सोलंकी निवासी दीनदयाल नगर, श्री आलोक श्रीवास्तव पिता श्री मदनलाल श्रीवास्तव निवासी रतलाम, श्रीमती संध्या पिता अवधेश बौरासी निवासी रतलाम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति हेतु 32 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए थे। इनमें से 15 आवेदन पत्रों में समिति की अनुशंसा के आधार पर पात्र जाए पाए जाने पर इन्हें अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। 4 आवेदन पत्र में आवेदन कर्ताओं द्वारा डबल ऑनलाइन आवेदन किए गए। आदिवासी विकास विभाग के 5 प्रकरणों में जिले में पद रिक्त नहीं होने से आवेदन भोपाल प्रेषित किए गए। जल संसाधन विभाग के एक प्रकरण में प्रकरण भोपाल प्रेषित किया गया‌।  7 आवेदन अपात्र पाए जाने पर निरस्त किए गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!