Connect with us

RATLAM

अन्न उत्सव आयोजन जिले में वृहद स्तर पर आयोजित किया जाए

Published

on

 कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

 रतलाम 31जुलाई 2021/ प्रदेश में सात अगस्त को अन्न उत्सव का आयोजन होगा जिसमें जिले में भी वृहद स्तर आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने आयोजन को लेकर जिले के समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ नगर निकाय एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह आयोजन पूरे प्रदेश का महत्वपूर्ण आयोजन है। यह आयोजन प्रदेश को पूरे देश में रिप्रेजेंट करेगा इसलिए इसमें किसी तरह की कमी नहीं रहना चाहिए। व्यवस्थाओं को लेकर कोई कोताही भी नहीं बरतें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह, एडीएम श्रीमती जमुना भिड़े, रतलाम शहर एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, रतलाम ग्रामीण एसडीएम श्री एम.एल. आर्य, जिला पूर्ति अधिकारी श्री एच.एस. चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने अन्न उत्सव आयोजन के लिए की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को ‘‘अन्न उत्सव‘‘ में दिया जाने वाले खाद्यान्न को झोले में वितरित किया जायेगा। जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों, सभी सहकारी समितियों, भंडारों द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों को नियमित रूप से खोला जाये तथा वितरित की जाने वाली सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखा जावे। हितग्राहियों को सामग्री उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सभी उचित मूल्य दुकानों में समुचित साफ-सफाई के साथ उपभोक्ताओं की सुविधाओं हेतु दुकान पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान की सफाई के साथ रंगाई-पुताई का कार्य तथा खाद्यान्न को व्यवस्थित रखने का कार्य करें। उचित मूल्य दुकान संचालित करने वाली सहकारी संस्था का नाम, दुकान का नाम, सामग्री वितरित किए जाने वाले ग्रामों के नाम आदि आवश्यक जानकारी बोर्ड पर अंकित कर प्रदर्शित की जावें। संस्था द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का विवरण एवं उसके अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं का विवरण दुकान के भवन पर स्थाई पेंट से लिखवाया जाकर प्रदर्शित किया जाये।

उचित मूल्य दुकानों के सेल्समेनो को निर्देशित किया गया है कि दुकान पर योजना के बैनर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के चित्र भी प्रदर्शित किये जाये। इस कार्यक्रम का टीवी पर भी प्रसारण होगा। इसके लिए सभी कार्यक्रम स्थलों पर टीवी सेट रखकर प्रसारण की व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लिंक पृथक से भेजी जायेगी। इस कार्यक्रम हेतु समय पर पर्याप्त उपभोक्ता एवं जनप्रतिनिधि भी दुकान पर उपस्थित रहें। यह संख्या 100 से अधिक रहे, प्रत्येक दुकान पर एक शासकीय नोडल अधिकारी होगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी एसडीएम, नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित करें और उन्हें आयोजन को लेकर ताकीद करें। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को उत्सव में अन्न प्रदान किया जाना है उन्हें एक दिन पूर्व आमंत्रित किया जाए, उनकी सूची पूर्व से बना ली जाए। उनके बैठने की पर्याप्त व्यवस्था आयोजन स्थल पर की जाए। आयोजन में जनप्रतिनिधियों को अतिथि के बतौर उपस्थित करने हेतु आमंत्रित किया जाए। साथ ही ग्रामवार क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी, सतर्कता समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ7 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!