Connect with us

RATLAM

कलेक्टर द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव और सावधानी की अपील

Published

on

रतलाम 01 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने  वर्षा ऋतु के दौरान जलजनित बीमारी आदि के साथ डेंगू और चिकनगुनिया के फैलने की संभावना के दृष्टिगत सभी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बारिश का पानी कहीं भी एकत्रित नहीं होने दें। साथ ही नालियों तथा पानी भराव वाली जगहों पर निरंतर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते हैं।

डेंगू के लक्षण–

तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और सिर में तेज दर्द, मसूड़े व नाक से खून बहना और शरीर पर लाल चकत्ते होना डेंगू के लक्षण हो सकता है।

चिकनगुनिया के लक्षण

तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में सामान्य दर्द और शरीर पर लाल चकत्ते आना आदि चिकनगुनिया के प्रमुख लक्षण हैं। डेंगू, चिकन गुनिया के लक्षण नजर आने पर नजदीकी उपचार केंद्र पर अपनी जाँच कराएं।

उपचार

यह लक्षण पाए जाने पर शासकीय चिकित्सालय में निःशुल्क खून की जांच कराएं जांच में डेंगू या चिकनगुनिया पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा उपचार ले। डेंगू एवं चिकनगुनिया का वाहक एंडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी पीना होता है और दिन के समय काटता है पूरी बाह के कपड़े पहने तथा पानी को जमा ना होने दें इससे बचने के लिए घरों के आसपास सफाई रखें सभी कंटेनर जिनमें पानी भरा हो एवं कूलर के पानी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाकर उनमें नया पानी भरें आप दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव

पानी के बर्तन ढँक कर रखें। अनुपयोगी सामग्रियों जैसे कूलर, ड्रम टंकी, बाल्टी आदि में पानी जमा ना होने दें। दोबारा उपयोग से पूर्व उन्हें अच्छी तरह सुखाएं। हैंडपंप के आसपास भी पानी इकट्ठा ना होने दें जमा पानी पर मिट्टी का तेल या इंजन का जला हुआ तेल डालें। आसपास सफाई रखें सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें पूरी बाद के कपड़े पहने और पानी में मच्छर नहीं पनपने दें। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सावधानी बरतकर दोनो बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!