Connect with us

अलीराजपुर

प्रदेष के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. प्रभुराम चैधरी ने मरीजों एवं स्टाॅफ से वर्चुअल संवाद कियामरीजों से स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली

Published

on

अलीराजपुर, 2 अगस्त 2021 – प्रदेष के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. प्रभुराम चैधरी ने जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में भर्ती मरीजों, स्टाॅफ से वेव कास्ट के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज निलेष पिता रघुसिंग निवासी थांदला, नोपसिंह भारता, आसमा पति सद्दाम, हजरी पति कामसिंह से मोबाइल के माध्यम से विडियो संवाद किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. चैधरी ने मरीजों को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, बिमारी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने के लिए मिली एम्बुलेेन्स सुविधा, अस्पताल में मिलने वाली दवाआंे की उपलब्धता, अस्पताल में मिलने वाली भोजन, सफाई व्यवस्थाओं, स्टाॅफ से मिलने वाले सहयोग आदि की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. चैधरी ने गर्भवती महिलाओं से कोविड-19 से बचाव का टीका लगाने की जानकारी भी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी से टीकाकरण कराने का आह्वान किया। मरीजों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं मिलने की जानकारी पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. चैधरी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने एनएनसी इंचार्ज, टीकाकरण इंचार्ज एवं सुमन हैल्प डेस्ट प्रभारी से भी संवाद किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुडी जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमएचओ डाॅ. प्रकाष ढोके, सिविल सर्जन डाॅ. केसी गुप्ता, डाॅ. सोमील भदौरिया सहित अन्य स्टाॅफ सदस्य उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!