Connect with us

RATLAM

जवाहर नवोदय विद्यालयों की प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Published

on

रतलाम 02 अगस्त 2021/ जिले के जवाहर नवोदय विद्यालयों की प्रबंधन समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में संपन्न उक्त बैठक में विद्यालयों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यालयों में विविध प्रबंधन की समीक्षा की गई। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा के प्राचार्य श्री एस.एन. पुरवार तथा आलोट जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य सुश्री मंजू चौधरी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि दोनों विद्यालयों के लिए आगामी 11 अगस्त को एंट्रेंस एग्जाम 31 केंद्रों पर आयोजित होंगे। कलेक्टर ने परीक्षा आयोजन में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। विद्यालय परिसरों में व्यापक वृक्षारोपण के संबंध में भी कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित नगर पालिकाओं के सहयोग से वृक्षारोपण करवाया जाएगा। आलोट विद्यालय भवन के सामने स्थित भूमि को विद्यालय के लिए आवंटित करने पर सहमति जताई गई जिसका उपयोग प्लेग्राउंड तथा वृक्षारोपण किया जाएगा। गरीब विद्यार्थियों को एंड्रॉयड फोन उपलब्ध कराने के लिए भी कलेक्टर ने निर्देशित किया जिससे कि ऑनलाइन पढ़ाई ठीक से हो सके।

आलोट विद्यालय में नेटवर्क प्रॉब्लम की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने स्वान कनेक्शन के लिए आश्वस्त किया। इसके अलावा कोविड-19 के संबंध में बचाव, प्रोटोकॉल का पालन तथा मौसमी बीमारियों से विद्यार्थियों के बचाव हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!