Connect with us

झाबुआ

अमानक स्तर के 2540 किलो ग्राम पॉलिथीन से भरा ट्रक को कलेक्टर द्वारा हरी झण्डी देकर रवाना किया

Published

on


झाबुआ, – । जिला प्रशासन के आव्हान पर दिनांक 1 अगस्त से 15 अगस्त तक शहरी क्षेत्र में पॉलिथीन मुक्त झाबुआ का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अमानक स्तर के 2540 किलो ग्राम पॉलिथीन एकत्र की गई। जिसे आज प्रातः कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, झाबुआ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नु डोडियार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल.एन.गर्ग, पार्षद श्री नरेन्द्र राठौरिया, पार्षद श्रीमती मालू डोडियार, पार्षद श्री जुवानसिंह गुण्डीया द्वारा हरी झण्डी देकर ट्रक को रवाना किया।
नगरपालिका झाबुआ द्वारा ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर छटनी के पश्चात संग्रहित अमानक स्तर की पॉलिथीन पन्नी सीमेंट प्लान्ट मनावर को ट्रक क्रमांक एमपी 09 एमजी 8117 द्वारा 2540 किलो ग्राम पॉलिथीन भेजी गई। जहां पर इसका निष्पादन किया जावेगा।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एल.एस.डोडिया द्वारा बताया गया कि पॉलिथीन मुक्त अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक झाबुआ शहर में जनजागृति प्रचार-प्रसार तथा झोला बैंक की स्थापना आदि कार्यक्रम किये जा रहे हैं।इस आयोजन में इस ईकाई के प्रमुख श्री विजय छाबडा, तकनिकी श्री उपेन्द्र ओले, श्री भुपेन्द्र सिंह व पर्यावरण विभाग के श्री जितेन्द्र द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!