Connect with us

झाबुआ

15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
जिला जनपद पंचायत,पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे

Published

on

झाबुआ, 03 अगस्त 2021। 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण कार्यक्रमों की रूप रेखा निर्देशानुसार जिसमें जिला, जनपद पंचायत, पंचायत मुख्यालयों पर होंगे। समारोह स्थल पर प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संदेश का वाचन होगा। समारोह स्थल पर परेड आयोजित होगी। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा ओपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा ओपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सरपंच/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा ओपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। ऐसे जिला पंचायत/जनपद पंचायत/ ग्राम पंचायत जहां निर्वाचित अध्यक्ष/ प्रशासनिक समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
नगरपालिका/नगरपरिषद में अध्यक्ष (जहां निर्वाचित अध्यक्ष कार्यरत है) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। शेष नगरिय निकायों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिले से संबंधित सभी माननीय संसद सदस्य, विधायकगण, पार्षद एवं अन्य नागरिको को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाए। सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रातः 8 बजे अपने विभाग के अधिकारी/कर्मचारी को एकत्रित कर कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगें तथा इस अवसर पर राष्ट्रीयगान गाया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष की भांति प्रातः 8 बजे या इसके पूर्व ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया जाए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कुली बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। कार्यक्रम स्थल पर सेनेटाईजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2021 रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाए। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहिद हुए सेनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर साल श्रीफल से सम्मानित किया जाए। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!