Connect with us

झाबुआ

15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
जिला जनपद पंचायत,पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे

Published

on

झाबुआ, 03 अगस्त 2021। 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण कार्यक्रमों की रूप रेखा निर्देशानुसार जिसमें जिला, जनपद पंचायत, पंचायत मुख्यालयों पर होंगे। समारोह स्थल पर प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संदेश का वाचन होगा। समारोह स्थल पर परेड आयोजित होगी। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा ओपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा ओपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सरपंच/ प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा ओपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्र गान गाया जाएगा। ऐसे जिला पंचायत/जनपद पंचायत/ ग्राम पंचायत जहां निर्वाचित अध्यक्ष/ प्रशासनिक समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
नगरपालिका/नगरपरिषद में अध्यक्ष (जहां निर्वाचित अध्यक्ष कार्यरत है) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। शेष नगरिय निकायों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिले से संबंधित सभी माननीय संसद सदस्य, विधायकगण, पार्षद एवं अन्य नागरिको को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाए। सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रातः 8 बजे अपने विभाग के अधिकारी/कर्मचारी को एकत्रित कर कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगें तथा इस अवसर पर राष्ट्रीयगान गाया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष की भांति प्रातः 8 बजे या इसके पूर्व ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया जाए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कुली बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। कार्यक्रम स्थल पर सेनेटाईजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2021 रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाए। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहिद हुए सेनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर साल श्रीफल से सम्मानित किया जाए। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 mins ago

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना की अध्यक्षता में महाविद्यालयीन जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न , परिसर का किया निरिक्षण ।

RATLAM24 mins ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश  

RATLAM25 mins ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित

अलीराजपुर30 mins ago

अलीराजपुर – भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जंयती पर आज बनेंगे हर बूथ पर 100 सदस्य , भोपाल सांसद शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर ली बैठक ।

Ranapur33 mins ago

राणापुर पुलिस ने म. प्र. ग्रामीण बैंक में 47 लाख के गबन मामले में आरोपी कियोस्क संचालक को किया गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!