Connect with us

RATLAM

एक करोड़ तक के निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी से कराने के निर्देश

Published

on

रतलाम 03 अगस्त 2021/ एक करोड़ रूपये तक लागत के सभी शासकीय भवन लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाये जायेंगे। इस आशय के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत समस्त विभाग और उनके प्रशासकीय नियंत्रण में आने वाले विभागाध्यक्ष कार्यालय, संस्था, निगम और मंडल द्वारा सभी ऐसे निर्माण कार्य जिनकी लागत एक करोड़ से अधिक है, लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) से कराये जाने होंगे। इसके साथ ही यदि कोई विभाग अथवा उसके प्रशासकीय नियंत्रण की संस्था विशेष परिस्थितियों में लोक निर्माण विभाग के स्थान पर अन्य किसी निर्माण एजेंसी को एक करोड़ से अधिक लागत के भवन निर्माण का कार्य आवंटित करना चाहती है, तो संबंधित प्रशासकीय विभाग, लोक निर्माण विभाग के अभिमत सहित मुख्य सचिव के अनुमोदन उपरांत ही अग्रिम कार्यवाही कर सकेगी। यदि किसी विभाग अथवा उसके प्रशासकीय नियंत्रण की संस्था के पास स्वयं का पर्याप्त तकनीकि अमला हो तो वह उससे अपने विभाग के निर्माण कार्य किसी भी सीमा तक करा सकेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!