Connect with us

झाबुआ

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आयुष्मान हितग्राही सम्मेलन में वीसी के माध्यम से झाबुआ के हितग्राही से चर्चा की गई

Published

on

झाबुआ, 03 अगस्त 2021। आयुष्मान भारत ‘ निरामयम् ‘ आयुष्मान हितग्राही सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में वीसी के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी श्री रवि कन्नु भगोरा एवं इनकी पत्नी श्रीमती रानु भगोरा से चर्चा की। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा श्री रवि कन्नु भगोरा (थांदला) से चर्चा में पुछा की आपको आयुष्मान योजना का लाभ प्राप्त करने में एवं आयुष्मान कार्ड बनाने में आपको कोई दिक्कत तो नहीं आई इस पर श्री रवि ने बताया कि मुझे बडे आसानी से आयुष्मान कार्ड बन गया एवं मेरे पुत्र जो जन्म के बाद बोल नहीं पा रहा था। जिसका मैने झाबुआ अस्पताल मे करवाया। जिस पर रूपये 32 हजार का व्यय हुआ जो आयुष्मान कार्ड से भुगतान हुआ। मेरे जैसे गरीब लोगों के लिये यह एक वरदान एवं जीवनदान जैसा सिद्ध हुआ है। मैं शासन को धन्यवाद देता हूॅ।
इस वीडिया कान्फे्रंसिंग के माध्यम सेे माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से रूबरू चर्चा की थी। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डाॅ. जे.पी.एस.ठाकुर, सिविल सर्जन डाॅ. श्री बी.एस.बघेल,डाॅ. श्री सावन सिंह चैहान, डीएचओ डाॅ. श्री निसार खान पठान, डाॅ. श्री एस.एस.गाडरिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजाराम खन्ना एवं आयुष्मान कार्ड के हितग्राही उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा नन्हे प्यारे से रियांश को भेट स्वरूप खिलोना दिया गया।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!