Connect with us

RATLAM

रतलाम में स्मार्ट मीटर से बिलिंग संबंधी शिकायतें घटी स्मार्ट मीटर सेल के अधीक्षण यंत्री ने ली मीटिंग

Published

on

रतलाम 03 अगस्त 2021/ मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देश पर रतलाम समेत अन्य शहरों में रेडिया फ्रिक्वेंसी स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। श्री तोमर के निर्देश पर स्मार्ट मीटर सेल इंदौर के अधीक्षण यंत्री श्री डी.एस. चौहान ने मंगलवार को रतलाम पहुंचकर मिटिंग ली व मीटर स्थापना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

श्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली कंपनी एवं उपभोक्ता दोनों के लिए हितकर है। इससे आपूर्ति सुधार होता है एवं बिलिंग संबंधी शिकायतें खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि रतलाम में लगभग 19 हजार मीटर लग चुके है। स्मार्ट मीटर के बाद बिलिंग संबंधी शिकायतें कम हो रही है। शहर में शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाने का काम इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के सघन प्रयास है। श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक मीटर का बिजली कंपनी की लेब में एक बार फिर परीक्षण किया जा रहा है, इसके बाद भी उपभोक्ता के यहां लगाए जा रहे है।

उन्होंने रतलाम के निम्न दाब मीटर परीक्षण केंद्र में स्मार्ट मीटर की टेस्टिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर संबंधी किसी भी कठिनाई एवं मार्गदर्शन के लिए मुझसे एवं कंट्रोल सेंटर प्रभारी श्री नवीन गुप्ता से संपर्क किया जाए। इस अवसर पर  कार्यपालन यंत्री शहर श्री विनय प्रतापसिंह, मैंटेनेंस विंग प्रभारी श्री ओ.पी. सैनी आदि मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!