Connect with us

DHAR

उन्नत कृषि तकनीकांे को अपनाकर निदेष ने खेती को बनाया लाभप्रद

Published

on

धार, 04 अगस्त 2021/ तिरला विकासखण्ड के ग्राम बोरखेडा के दिनेश पिता नाहरसिंह कहते है कि उनके गांव के सभी कृषको की आजीविका का साधन मूलरूप से कृषि है। पहले वे पारम्परिक तरीको से खेती करता था, जिसमें मक्का की बुवाई साधारण विधि से छिडकाव करके करता था। जिसमें उसे बीज दर अधिक लगता था। साथ ही उसकी लागत भी अधिक आती है एवं उत्पादन कम प्राप्त होता था। ऐसी स्थिति को देखते हुए निदेष ने निश्चय किया कि वे अब अपनी खेती के पारम्परिक तरीकों से अलग उन्नत तकनीकों का उपयोग करके उन्नतशील कृषक बनुगा।
निदेष ने बताया कि आत्मा परियोजना द्वारा वर्ष 2019 में हमारे ग्राम में खेत पाठशाला का आयोजन किया। जिसमें मुझे एचीवर कृषक बनाया एवं 1 हेक्टेयर के लिये मक्का बीज की उन्नत किस्म के.एम.एच.-803 का बीज दिया गया। इस मक्का बीज को निदेष ने अधिकारियों के मार्गदर्शन मे 2 फीट की दुरी पर कतार बनाकर बुवाई की। इस विधि से बुवाई करने पर 20 किलोग्राम से बीज 1 हेक्टेयर क्षेत्र की पूर्ति हो गई, जबकी छीडककर बोने पर उसे 40 से 50 किलोग्राम बीज लगता था। कतार में बुवाई करने पर मुझे खरपतवार नियंत्रण में भी काफी सहुलीयत रही एवं डोरा चलाकर खरपतवार नियंत्रण किया। जबकी  छीडककर बुवाई करने पर खरपतवार नियंत्रण हेतु मजदुरो से निंदाई कराना पडता था, जिसमे खर्च बहुत अधिक आता था।
इस वर्ष मक्का फसल में नये किट फाल आर्मी वर्म का प्रकोप हुआ, इसके नियंत्रण के लिये भी विभागीय अधिकारियों का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा एवं पाठशाला के सत्र मे कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको के आने से उनके द्वारा इस किट के नियंत्रण के कारगर उपाय बताये गये। जिससे इस किट का समय पर नियंत्रण कर लिया गया। पौधो में फसल अन्तरण अच्छा होने से पौधो पर दो-दो भुट्टे आये एवं अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ। जंहा हर वर्ष मुझे 30 क्विंटल प्रति हैक्टर तक उत्पादन प्राप्त होता था।  इस वर्ष किट प्रकोप होने एवं विपरीत मौसम होने के बावजुद 40 क्विंटल का उत्पादन प्राप्त हुआ। अब में विभागीय अमले एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सतत सम्पर्क मे रहता हूं तथा उनके द्वारा बताई जा रही उन्नत कृषि तकनीको को अपनाकर खेती को लाभप्रद बना रहा हूं। निदेष ने विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा दिये गये मार्गदर्षन के लिये सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!