Connect with us

झाबुआ

श्री गौवर्धननाथजी की हवेली में ठाकुरजी के हिंडोरे के प्रतिदिन भक्तजन ले रहे दर्शन लाभ, प्रतिदिन विविध प्रकार से सुसज्जित किया जा रहा हिंडोरे को

Published

on


झाबुआ। शहर के आजाद चौक के समीप श्री गौवर्धननाथ की हवेली (श्री गौवर्धननाथ मंदिर) में श्रावण माह से विशेष रूप से सुसज्जित हो रहे हिंडोले के बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे है। हिंडोरे को प्रतिदिन विविध पत्र-पुष्पों से सुसज्तित किया जा रहा है। 4 अगस्त, बुधवार को एकादशी पर ठाकुरजी के हिंडोरे का सूखे मेवे से श्रृंगार किया गया।
जानकारी देते हुए मंदिर के अधिकारी बृजबिहारी त्रिवेदी ने बताया कि श्रावण मास में पवित्र माह में शहर के ह्रदय स्थल में विराजित निकुंज नायक प्रभु श्री गोवर्धननाथजी के विविध पत्र पुष्पो से सुसज्जित हिंडोले के प्रतिदिन मनोरथ किए जा रहे हैं। श्रीजी के हिड़ोरे के दर्शन प्रतिदिन शाम 6.30 बजे खुलते है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य किर्तनीय रमेश त्रिवेदी एवं गोकुलेश आचार्य के साथ कान्हा अरोरा, ईशान गेरेना एवं पूरी कीर्तनिया मंडली द्वारा मधुर किर्तनों का झांज-पखावज के साथ गायन किया जा रहा है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। ठाकुरजी के हिड़ोरे की सेवा मंदिर के मुखिया दिलीप आचार्य द्वारा की जाती है एवं मंदिर में वैष्णव मंडली द्वारा प्रतिदिन ठाकुर जी का हिंडोरा विविध प्रकार से सुसज्जित किया जा रहा है।
कोविड के नियमों का हो रहा पालन
4 अगस्त, बुधवार को एकादशी के दिन ठाकुरजी का हिंडोरा संध्याकाल को सूखे मेवे से सजाया गया। हिंडोर का दर्शन लाभ बड़ी संख्या में वैष्णव भक्तजनों ने पहुंचकर लिया। संपूर्ण दर्शन में दर्शनार्थियों द्वारा कोरोना की गाइड लाइन का पूर्णत पालन करते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी बनाई जा रहीं है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे सेनेटाईजर का भी सभी उपयोग कर रहे है। पूरे श्रावण मास में ही ठाकुरजी का हिंडोरा अलग-अलग प्रकार से सजेगा और भक्तजनांे का दर्शन का क्रम जारी रहेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!