Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के जेल बगीचा स्थित बालाजी धाम पर सज रहे भोलेनाथ, प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन

Published

on

झाबुआ -झाबुआ के जेल बगीचा स्थित बालाजी धाम पर सज रहे भोलेनाथ, प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन
झाबुआ। श्रावण मास में जिलेभर के शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रह रहा है। हर भक्त ‘‘बोल बम हर-हर महादेव’’ के जयकारे लगाते हुए भोलेनाथजी के दर्शन करने के लिए लालायित एवं उत्सुक नजर आ रहे है।
मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक शिवजी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ कोविड के नियमों के पालन के साथ जुट रही है। इस महीने में श्रद्धालुजन पूरी तरह से भोलेनाथजी का अभिषेक, जप एवं आराधना-भक्ति में लीन है। पूजा-पाठ का क्रम सतत चल रहा है। इसी बीच झाबुआ के जेल बगीचा स्थित  बालाजी धाम पर भी प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथजी का आकर्षक श्रंृगार किया जा रहा है, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है। मंदिर के सेवक पं. पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्रावण माह के प्रथम एवं दूसरे सोमवार को भोलेनाथजी का प्रातःकाल अभिषेक कर आरती का आयोजन किया गया। बाद दोपहर में शिवलिंग को फूलों से सजा कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। संध्या के समय महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनांे ने सम्मिलित होकर महाआरती पश्चात् महाप्रसादी का भी लाभ लिया। श्रावण माह से हो रहे आयोजन में बालाजी धाम से जुड़े पियूष पंवार, राजेंद्र शर्मा, मनोज जैन आदि विशेष सहयोग प्रदान कर रहे है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ9 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!