Connect with us

झाबुआ

आई.टी.आई. में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त

Published

on

धार, 5 अगस्त 2021 / शासकीय आई.टी.आई. में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। आई.टी.आई. में प्रवेश के लिये 8 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। यह आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
संयुक्त संचालक कौशल विकास श्री एम.जी. तिवारी ने बताया कि इंदौर संभाग के 8 जिलों में स्थित 44 शासकीय तथा 50 निजी आई.टी.आई. में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिये पंजीयन की प्रक्रिया की जा सकती है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर पर अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों तथा किसी भी कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते है। प्रवेश विवरणिका, कौशल विकास संचालनालय की वेबसाइट  www.mpskill.gov.in एवं www.dsd.mp.gov.in तथा iti.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल में आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में सुधार, इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता, क्रम का चयन करने तथा प्राथमिकता के क्रम में त्रुटि सुधार का कार्य 8 अगस्त तक कर सकते हैं। प्रथम चयन सूची 14 अगस्त को जारी होगी। प्रथम चयन सूची के आवेदकों को प्रवेश 16 अगस्त से 18 अगस्त के बीच में किया जायेगा।
ष्षासकीय आईटीआई धार के प्राचार्य प्रदीप मधुकर ने भी बताया कि जिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं भी रजिस्ट्रेषन एमपी ऑनलाईन एवं क्योस्क सेंटर पर जाकर करवा सकते हैैं। कम्प्युटर से स्वयं भी फार्म भर सकते है। रजिस्ट्रेषन की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। इच्छुक छात्र एवं छात्रा अपना रजिस्ट्रेषन करवाकर प्रवेष ले सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!