Connect with us

अलीराजपुर

7 अगस्त को जिले की 298 शासकीय उचित मूल्य दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा

Published

on

अलीराजपुर, 5 अगस्त 2021 – प्रदेश के साथ ही जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम 7 अगस्त 2021 को आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पात्र परिवार को प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न के मान से 10 किलो के बैग में पात्रता अनुसार निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा। जिले की समस्त 298 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर 7 अगस्त, 2021 को प्रातः 10ः30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योजनान्तर्गत जिले में एक लाख 24 हजार एक पात्र परिवारों के 6 लाख 81 हजार 322 सदस्य लाभांवित होंगे। इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिले की प्रत्येक उचित मूल्य दुकानवार कुल 298 हेतु नोडल अधिकारियों नियुक्त किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के पालन के मद्देनजर बैग की उपलब्धता के आधार पर उक्त कार्यक्रम मंे हितग्राहियों को बैग में राशन दिया जाएगा। आमजन ीजजचरूध्ध्बउमअमदजेण्उचण्हवअण्पदध्मअमदज.तमहपेजतंजपवद लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर कार्यक्रम से लाईव जुड़ सकते हैं। जिले में अन्नोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

संकल्प ग्रुप द्वारा आयोजित ’हमारी संस्कृति हमारा मान’ निशुल्क’संजा बाईसा बनाने’ की विश्व स्तरीय ऑन लाइन प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन ।

झाबुआ4 hours ago

*आचार्य श्री के दर्शन वंदन कर पूछी कुशलक्षेम..

अलीराजपुर19 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ22 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ22 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!