Connect with us

झाबुआ

जल जीवन मिशन जल जीवन मिशन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए अधीक्षण यंत्री पीएचई ने बैठक लेकर दिए निर्देश

Published

on

रतलाम 05 अगस्त 2021/ अधीक्षण यंत्री ने थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कार्य में संलग्न संस्था के सदस्यों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, प्रॉपर मानिटरिंग करें। ठेकेदार द्वारा यदि कार्य में कमी रखी जाती है तो  अधिकारियों को सूचित कर कमी को दुरुस्त करवाएं।

उज्जैन अधीक्षण यंत्री पीएचई श्री राजीव खुराना ने विगत दिवस रतलाम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा की। जल जीवन मिशन मैं संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधीक्षण यंत्री श्री खुराना ने निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. गोगादे, सहायक यंत्री श्री नरेश कुवॉल, श्रीमती प्रियंशा दुबे, श्री एस के मईडा, जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, श्रीमती किरण चौहान, उपयंत्री श्री इरफान अली, श्री विजय शर्मा, श्री एस.आई. अली, श्री बी.एल. बिंदौरिया, श्री नरेंद्र जोशी, श्री श्रेय शुक्ला, श्री वासुदेव परमार, श्री बबन बैनल, श्री पप्पूसिंह डाबर, श्री नरहरि शर्मा, श्री अजीतसिंह, श्री लोकेश दाहिमा, श्री अनिल सैनी, श्री मनीष राजपूत आदि उपस्थित थे।

बैठक में अधीक्षण यंत्री द्वारा जल जीवन मिशन के लोगो का विमोचन किया गया। यह लोगो अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने वाहन पर लगाया जाएगा। अधीक्षण यंत्री द्वारा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन  क्रियान्वयन सहायक संस्था तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। अधीक्षण यंत्री ने निर्देश दिए कि क्रियान्वयन सहायक संस्था ग्राम स्तर पर रिलेशन से लोगों को जोड़ें। ग्राम स्तरीय समितियों का गठन में सहायक हो। लोगों के व्यवहार परिवर्तन, सामाजिक कार्यों में सहभागिता, जलकर राशि एकत्रीकरण, नारा लेखन में सहयोगी भूमिका निभाई। अधीक्षण यंत्री जावरा एसडीओ कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। साथ ही ग्राम रोजाना में संचालित निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधीक्षण यंत्री के ग्राम रोजाना में स्कूल तथा आंगनवाड़ी पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। आभार जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!