Connect with us

DHAR

फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 5 जनवरी 2022 को होगा

Published

on

धार 06 अगस्त 2021/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2022 अर्हता रखते हुए फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार डीएसई, मल्टीपल प्रविष्टियों, लॉजिकल एरर आदि का निरसन, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन, अनुभागों का उचित गठन तथा मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण की अवधि 9 अगस्त से 31 अक्टूबर तक, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन एक नवम्बर को, दावे और आपत्तियॉं दर्ज करने की अवधि एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक, विषेष कैम्प की तिथि 13 व 14 नवम्बर एवं 20 व 21 नवम्बर, दावे और आपत्तियों का निराकरण 20 दिसम्बर तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 5 जनवरी 2022 को किया जावेगा।
उन्होंने धार जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नवीन मतदाता जो एक जनवरी 2022 को अर्हता रखते है, से अपेक्षा की है कि वह अपना नाम संक्षिप्त पुनरीक्षण दौरान निकटतम मतदान केन्द्र पर अपना आवेदन पत्र निर्धारित दस्तावेजों के साथ संबंधित मतदान केन्द्र के बुथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत किए जावे। साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों से भी अपेक्षा की है कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार अपने-अपने बीएलओ के संज्ञान में लाया जाकर अधिक से अधिक आम नागरिकों के बीच प्रचार-प्रसार करे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!