Connect with us

अलीराजपुर

7 अगस्त को जिले की 298 शासकीय उचित मूल्य दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उदयगढ़ में आयोजित होगा

Published

on

7 अगस्त को जिले की 298 शासकीय उचित मूल्य दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उदयगढ़ में आयोजित होगा
कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे
अलीराजपुर, 6 अगस्त 2021- प्रदेश के साथ ही जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम 7 अगस्त 2021 को आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के पात्र परिवार को प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न के मान से 10 किलो के बैग में पात्रता अनुसार निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन का लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के सम्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उदयगढ़ में आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव रहेंगे। यहां वे कार्यक्रम को संबोधित कर हितग्राहियों को अन्न वितरण करेंगे। जिले की समस्त 298 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर 7 अगस्त, 2021 को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। योजनान्तर्गत जिले में एक लाख 24 हजार एक पात्र परिवारों के 6 लाख 81 हजार 322 सदस्य लाभांवित होंगे। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण, माननीय गणमान्यजन विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिले में उक्त आयोजन सम्बन्धित व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!