Connect with us

RATLAM

भोजन भी, जीवन भी, सम्मान भी : डॉ. पांडेय ग्राम रोजाना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत आयोजन हुआ

Published

on

रतलाम 07 अगस्त 2021/ भोजन भी, जीवन भी, सम्मान भी, धन्यवाद मोदीजी। केंद्र सरकार की ऐसी कल्याणकारी नीति से आमजन खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को कुछ ना कुछ जरूर दिया है, हर जरूरतमंद को भोजन, मकान, रोजगार तो किसानों को सम्मान दिया है। ऐसी योजनाओं से हर वर्ग खुश हैं। उक्त बात जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने ग्राम रोजाना में  आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।

डॉ. पांडेय ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्रीजी और मुख्यमंत्रीजी ने देश और प्रदेश के समस्त गरीब वंचित समूह के लोगो के लिए खाद्य वितरण के लिए कोरोना काल मे 4 किलो गेंहू ओर 1 किलो चावल नि:शुल्क देने की व्यवस्था की। पूरे प्रदेश मे 1.15 करोड़ लोगो को इसका सीधा लाभ मिल रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी, जनपद सदस्य श्री ईश्वरलाल पाटीदार, श्री अनिल जैन, श्री राजाराम जाट, ग्राम प्रधान चंदाबाई मालवीय उपस्थित थे।

डॉ. पांडेय ने कहा कि आमजन व गरीब कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। कोरोना की दोनों लहर में किसी भी वर्ग को भूखा नही रहने दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित ग्रामीणों के बीच मालवी लोकगीतो के साथ रंगमंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाइव टेलीकास्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देखा गया।

मध्यप्रदेश शासन की इस महती योजनान्तर्गत 28 श्रेणीयो मे चिन्हित  परिवारो को प्रदेश की समस्त उचित मूल्य की दुकान सहित जावरा विधानसभा की 115 राशन दुकान पर 55402      हीतग्राही परिवार को प्रती सदस्य 5 किलो अनाज प्रति माह के मान से 6 माह का अनाज वितरण किया जा रहा है। अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को गेहूं एवं चावल के बैग वितरित किए गए। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री एम.एस. ठाकुर, श्री प्रेम कुमार अहिरवार, सहकारी समिति बैंक शाखा प्रबंधक श्री भूपेंद्र वर्मा, जावरा सेवा सहकारी समिति प्रबंधक श्री कमलसिंह चंद्रावत, जनपद पंचायत समन्वयक श्री नागेंद्र दीक्षित, सेल्समैन श्री रमेशचंद पाटीदार, श्री गोवर्धनलाल पाटीदार, श्री नागेश प्रजापत उपस्थित रहे। संचालन बीआरसी श्री विवेक नागर ने किया आभार श्री नागेंद्र दीक्षित ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!