Connect with us

झाबुआ

रोटरी क्लब (मेन) के पदाधिकारियों को कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित किया

Published

on

झाबुआ- रोटरी क्लब मेन झाबुआ के पदाधिकारियों द्वारा लगातार जन हितेषी व आमजन हितार्थ कार्यों को देखते हुए , रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3040 द्वारा गरिमामय कार्यक्रम अंतर्गत रोटरी क्लब मेन झाबुआ के पदाधिकारियों को कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त, रविवार को अलीराजपुर व गुजरात से सटे सरदार सरोवर डेम (रिसोर्ट )कवाट में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर.डा. गजेंद्रसिंह नारंग एवं श्रीमती सार्थिका नारंग व अतिथि के तौर पर रितु ग्रोवर( गवर्नर 22-23 )भी उपस्थित थी । सभी अतिथियों और मुख्य अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा माला पहनाकर किया गया । गरिमामय कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर गजेंद्रसिंह नारंग ने रोटरी क्लब मेन के अध्यक्ष मनोज अरोरा, सचिव कार्तिक नीमा , ब्लड डोनेशन अध्यक्ष यशवंत भंडारी असिस्टेंट गवर्नर उमंग सक्सेना को कोविड-19 मे दी गई सेवाओं के लिए , जन हितेषी कार्यों के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए शाल – श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर , कर्मयोगी की उपाधि से सम्मानित किया । यह सम्मान इन सभी रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को उनके द्वारा कोविड-19 के दौरान नि:शुल्क मास्क वितरित करने हेतु ,पीपीटी किट व सैनिटाइजर आदि का निशुल्क वितरण करने हेतु , वनवासी आश्रम में साफ-सफाई व रंगाई पुताई कार्य हेतु , जिला न्यायालय परिसर में गांधीजी की प्रतिमा की स्थापना, गोपाल कॉलोनी में वनवासी आश्रम के बाहर शिवलिंग स्थापना आदि अनेक सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान दिया गया है । इन सभी पदाधिकारी के सम्मान पर , सामाजिक संस्थाओ व्यापारी संघ सदस्यो, पत्रकार गणों द्वारा शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!