Connect with us

झाबुआ

अवैध धर्मांतरण एवं विधि विरुद्ध प्रार्थना घरों को बंद करने के संबंध में आदिवासी संगठनों का आंदोलन आज से शुरू

Published

on

15 से अधिक आदिवासी संगठन हुए लामबंद

विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार जिला प्रमुख संत कमल महाराज द्वारा जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को जिले में चल रहे अवैध धर्मांतरण एवं विधि विरुद्ध प्रार्थना घरों को बंद करने के संबंध में लिखित सूचना दी गई। 9 अगस्त 2021 विश्व आदिवासी दिवस के उपरांत विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार एवं संगठन के 15 से अधिक आदिवासी संगठनों एवं अनुसांगिक आयामों द्वारा अवैध प्रार्थना घर सील करने का अभियान जिले भर में चलाया जाएगा।धर्मांतरण करवाने वाले पादरियों से उनके स्वयं के द्वारा विधिवत धर्मांतरण किया गया है या नहीं जिसके के सर्टिफिकेट प्रशासन द्वारा प्रदत्त किया जाता है,मांगा जाएगा। अनुसूचित क्षेत्र में मिशनरी द्वारा प्रार्थना सभाएं आयोजित करने की अनुमति मांगी जाएगी।उपरोक्त दस्तावेज न होने की स्थिति में आदिवासी समाज द्वारा ऐसे समस्त अवैध निर्माण सील करने एवं पादरियों पर रासुका के अंतर्गत कार्यवाही करवाई जाएगी।प्रशासन को पूर्व में दिए ज्ञापनों पर उचित कार्यवाही न करने के चलते संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए एवं प्राप्त आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के प्रावधानों के चलते विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा विहिप धर्म प्रसार के नेतृत्व में उक्त अभियान आज से प्रारंभ किया गया है।
संगठन की और से प्रेम सिंह डामोर द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ16 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!