Connect with us

DHAR

प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं कानून के प्रति जागरूकता हेतु साक्षरता शिविर सम्पन्न

Published

on

धार-  10 अगस्त  2021/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष अखिलेश जोशी, एस. विनीता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मागदर्शन में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं से संबंधित व कानून के प्रति जागरूकता हेतु ग्राम पंचायत भवन  सुनारखेडी में मंगलवार को साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं- मध्यस्थता योजना, एसिड अटैक पीडिता को सहायता एवं नशा पीडितों के लिए विधिक सेवाए एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवायें आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने एसिड अटैक से पीडितों के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पीडितों को म.प्र अपराध पीडित प्रतिकर योजना 2015 को प्रतिकर राशि प्रदान की जाती तथा शासकीय चिकित्सालय में निःशुल्क ईलाज उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि एसिड हमले से पीडित का समाज में उचित रूप से पुर्नवास हो और वे सम्मान के साथ जीवन जीए। नशा पीडितों के लिए विधिक सेवाए एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवायें की जाकनारी देते हुए युवाओं को ड्रग एवं विशैले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया तथा इनके उपयोग न किए जाने की समझाईश दी गई।  पैरालीगल वाॅलेंटियर्स सुश्री निवेदिता शर्मा ने पैरालीगल वाॅलेंटियर्स ग्रामीण जन को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सेवाएँ व सहायता कैसे मिल सकती है इस विषय पर जानकारी दी। हमारा प्रयास सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय शर्मा ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के उपाय बताया साथ ही आयुष विभाग का त्रिकटु काढ़ा पैकेट निःशुल्क वितरण किया।
कार्यक्रम के अंत में 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की भी जानकारी दी गई व अपील की गई कि आगामी लोक अदालत में अपने-अपने प्रकरणों का निराकरण सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से करावें।
शिविर में ग्रामपंचायत उप सरपंच संतोष पटेल,  हमारा प्रयास सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय शर्मा, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स सुश्री निवेदिता शर्मा, पंचायत सचिव विनोद पटेल, आंगनवाडी कार्यकर्ता कृष्णा पांचाल, सहायिका मधुबाला तम्बोलिया सहित पंचायत सुनारखेडी के गा्रमीण जन अधिक संख्या में उपस्थित हुए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!