Connect with us

RATLAM

अपना समग्र आईडी और आधार कार्ड लेकर आयुष्‍मान कार्ड आज ही बनवाएं

Published

on

रतलाम 10 अगस्त 2021/ आयुष्‍मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार के सदस्‍यों को एक वर्ष में पॉच लाख रूपये तक का नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। कार्डधारी परिवार के सदस्‍य चिन्हित निजी और शासकीय अस्‍पतालों में उपस्थित होकर कार्ड दिखाकर नि:शुल्‍क उपचार प्राप्‍त कर सकते हैं।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जातीय सर्वेक्षण 2011 के आधार पर श्रेणी 1 से 7  (डी 6  श्रेणी को छोडकर) परिवार के सदस्‍य, संबल योजना के पात्र हितग्राही, खाद्यान्‍न पर्चीधारक परिवार के सदस्‍यों को पात्रता की श्रेणी में शामिल किया गया है। सभी पात्र हितग्रहियों को नि:शुल्‍क कार्ड प्रदान करने के लिए आपके द्वार आयुष्‍मान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्‍तरीय शिविर आयोजित कर कार्ड बनाए जा रहे हैं। हितग्राही अपना समग्र आईडी और आधार कार्ड नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के पास ले जाकर पात्र होने की दशा में कार्ड प्राप्‍त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 14555 अथवा 18002332085 पर संपर्क किया जा सकता है ।

योजना में रतलाम जिले में कुल 9 लाख 46 हजार 738 लोग योजनांतर्गत पात्र है, अब तक कुल 5 लाख 60 हजार 976 गोल्‍डन कार्ड बनाकर प्रदान किए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले में 59 प्रतिशत लक्ष्‍य पूर्ण किया जा चुका है। जिला चिकित्‍सालय रतलाम को योजना में 1 हजार 70 प्रकरण के लिए अब तक 2 करोड 64 लाख 75 हजार 80 रूपए की क्‍लेम राशि का अनुमोदन प्राप्‍त हो चुका है। सिविल अस्‍पताल जावरा को 826 प्रकरण में 34 लाख 93 हजार 920 रूपये के क्‍लेम राशि का अनुमोदन प्राप्‍त हो चुका है।

आयुष्‍मान भारत योजना के अंतर्गत रतलाम जिले के दो अस्‍पतालों आरोग्‍यम अस्‍पताल और जीडी अस्‍पताल को निर्धारित पैकेज अनुसार चिन्हित बीमारियों के उपचार हेतु मान्‍यता प्राप्‍त है। योजना के अंतर्गत कार्डधारी परिवार के सदस्‍यों को बीमार होने की दशा में किसी भी प्रकार का रेफरल कराना आवश्‍यक नहीं है। कार्डधारी परिवार के सदस्‍य को सीधे 14555 नंबर पर संपर्क करने पर चिन्हित अस्‍पताल की जानकारी मिल जाती है और मरीज सीधे अपना नि:शुल्‍क उपचार करवा सकते हैं। वर्तमान में सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर आयुष्‍मान कार्ड नि:शुल्‍क बनाए जा रहे हैं। सीएमएचओ ने अनुरोध किया है कि आयुष्‍मान कार्डधारी लोग अपने परिवार के अन्‍य सदस्‍यों का भी आयुष्‍मान कार्ड बनवाऐं और नि:शुल्‍क उपचार सुविधा का लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!