Connect with us

DHAR

एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एक सहायिका की सेवा समाप्ति  एक स्व सहायता समूह की अनुबंध समाप्ति एवं एक पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही

Published

on

धार 10 अगस्त 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत् भ्रमण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुभाष जैन एवं मुख्य निर्देशक, आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र इन्दरसिंह बुन्देला द्वारा मंगलवार को एकीकृत बाल विकास परियोजना गंधवानी की विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्व सहायता समूह द्वारा प्रदाय किये जा रहे रेडी टू इट, पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों, पोषण ट्रेकर में की जा रही प्रविष्टि, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना आदि विभागीय योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।
आंगनवाड़ी केन्द्र बड़ी बिल्दरी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधु खेड़े एवं सहायिका भुरीबाई आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित नहीं पाई गई। सहायिका के पति ने निरीक्षण के समय आंगनवाड़ी केन्द्र खोला। आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक्सपायरी दवाईयां एवं आयरन सीरप पाया गया। कार्यकर्ता गंधवानी से आना-जाना करती हैं एवं एक सप्ताह में 2-3 बार आंगनबाड़ी केन्द्र पर आती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही हेतु परियोजना अधिकारी गंधवानी को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र पीथनपुर की सहायिका रेखाबाई गंधवानी से आना जाना करती है, उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर पद से पृथक करने की कार्यवाही की जावेगी। केन्द्र पर समूह द्वारा रेडी टू इट का नियमित वितरण नहीं किया जा रहा है। इस हेतु समूह के देयक से एक सप्ताह की राशि काटी जावेगी। आंगनवाड़ी केन्द्र जामली डावरपुरा, गाडरियापुरा एवं बोरफल्या में स्व सहायता समूह द्वारा रेडी टू इट का प्रदाय नहीं किया जा रहा है। अतः समूह का अनुबंध समाप्त कर नवीन समूह को कार्य देने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र कोटा बयड़ीपुरा में 2 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित पाये गये। नर्मदा स्व सहायता समूह द्वारा केन्द्र पर रेडी टू इट का नियमित प्रदाय नहीं करने के कारण माह जुलाई के देयक से 15 दिवस की राशि काटने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देने के कारण सेक्टर पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
द्वितीय दल में विकान्त भास्कर दामले सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना धरमपुरी की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र रूपट्टा में टीकाकरण एवं रेडी टू इट वितरण का अवलोकन किया गया। टेकहोम राशन एवं रेडी टू इट के संबंध में हितग्राहियों से चर्चा की गई। स्व सहायता समूह द्वारा रेडी टू इट का प्रदाय किया जाना पाया गया। सही मात्रा एवं गुणवत्तायुक्त रेडी टू इट वितरण करने हेतु समूह को निर्देशित किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात् एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धरमपुरी में पर्यवेक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में पोषण पुनर्वास केन्द्र, I-MAM, पोषण ट्रेकर, रेडी टू इट लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!