Connect with us

RATLAM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को

Published

on

रतलाम 11 अगस्त 2021/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 11 सितम्बर 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन देश/प्रदेश के साथ ही जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में किया जावेगा।

उक्त नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु विशेष न्यायाधीश/प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान की अध्यक्षता में 11 अगस्त को न्यायाधीशगणों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें न्यायालयों में लंबित समझौता यौग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त समझौता योग्य प्रकरणों की सूची भी भेजने हेतु आदेशित किया गया।

इसके साथ ही सचिव/अपर जिला न्यायाधीश श्री अरूण श्रीवास्तव द्वारा 12 अगस्त को बीमा कंपनी एवं अधिवक्तागणों, 13 अगस्त को म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों तथा 16 अगस्त को समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठके ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर रतलाम में आहूत की गई है। आमजन से अपील हैं कि वे अपने अधिवक्तागणों के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रकरणों के सोहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें जिससे कि न्यायालय में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किया जा सकें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!