Connect with us

RATLAM

30 कम्पनियाँ लगभग 900 पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी मेगा जॉब फेयर 12 अगस्त को रतलाम में

Published

on

रतलाम 11 अगस्त 2021/ रतलाम में 12 अगस्त को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। योगेंद्र सागर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस मऊ-नीमच रोड धराड़ में होने जा रहे जॉब फेयर के दौरान 30 कम्पनियाँ लगभग 900 पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी। मेगा जॉब फेयर कैंपस प्लेसमेंट सिलेक्शन की तर्ज पर आयोजित होगा जिसमें शामिल होने वाली कंपनी को पता होगा कि किस प्रकार के योग्यताधारी युवा जॉब फेयर से चयनित किए जा सकेंगे।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा ट्रेनी असिस्टेंट, सुरक्षा गार्ड, टेक्नीशियन, सेल्समैन, ऑपरेटर, ग्रुप लीडर, हेल्पर, लेब असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में धूत ट्रांसमिशन, टेक्नो क्लीन एयर  इंडिया, एवर्टेक, मिंडा कारपोरेशन, पॉलीबॉन्ड, इंडस, केप्को, रैड स्टैंड, पीएनबी, आईशर, मदरसन, प्रतिभा सिंटेक्स, नवशक्ति पीथमपुर मेटल पावर, पोरवाल इंडस्ट्रीज, अजमेरा स्टील, मोहन फ़ूड, अग्रवाल इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, चंद्रा मोटर्स, श्री स्टील, टाइगर सिक्योरिटी, राज कंसलटेंसी जैसी कंपनियां शामिल होने जा रही हैं।

बेरोजगार आवेदक जो कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण है। आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य और जिले तथा जिले से बाहर कार्य करने के इच्छुक हैं वे 12 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे योगेंद्र सागर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस मऊ-नीमच रोड धराड़ रतलाम में उपस्थित रह सकते हैं।

युवाओं को लाने-ले-जाने के लिए बस सुविधा

मेगा जॉब फेयर स्थल पर बेरोजगार युवाओं का लाने-ले-जाने के लिए प्रशासन द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आईटीआई प्राचार्य श्री यू.पी अहिरवार ने बताया कि 12 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे से  आईटीआई परिसर रतलाम से बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!