Connect with us

झाबुआ

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन अब टीकाकरण के लिये भ्रांति समाप्त हो रही है- कलेक्टर

Published

on

झाबुआ, 12 अगस्त 2021। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के द्वारा अम्बा पेलेस झाबुआ में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुडे (युवा) साथियों द्वारा कोविड-19 एवं अन्य गतिविधियों में किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें सम्मानित किया जाना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. श्री जे.पी.एस.ठाकुर, सिविल सर्जन डाॅ. बी.एस.बघेल उपस्थित थे।इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा का स्वागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पीपीटी के माध्यम से जिले में साथिया टीम द्वारा टीकाकरण के लिये जो कार्य किया गया उसे मुख्य अतिथि कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद की पंक्ति को दोहराते हुए बताया की उठो जागो और तब तक रूको नहीं जब तक की तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि जब हमने झाबुआ जिले में टीकाकरण का अभियान शुरू किया था तब हमारा जिला टीकाकरण में सबसे निचले पायदान पर था और आज हम देखे तो झाबुआ टीकाकरण में 41 वें स्थान पर आ गया है। कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा अक्टुबंर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए साथिया टीम से आग्रह किया गया की टीकाकरण के लिये डोर टु डोर जाकर सर्वे करें एवं जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। श्री मिश्रा द्वारा बताया गया कि जिले में ‘अ से अक्षर अभियान‘ एवं ‘मिशन ज्योति अभियान‘ का शुभारंभ 15 अगस्त केा किया जा रहा है। जिसमें प्रौढ़ शिक्षा के क्षैत्र में मिशन ‘अ‘ से अक्षर अभियान एवं मिशन ज्योति के अंतर्गत जिले में आॅखों से संबंधित बीमारियों का स्पेशल शिविर लगाकर इलाज किया जाएगा। इसके पश्चात् श्री मिश्रा द्वारा बताया गया की हम जिले में 18 अगस्त से टीकाकरण अभियान प्रारम्भ करेगे। इस अभियान के तहत टीकाकरण का लक्ष्य 25 हजार रखा गया है। इसके पश्चात श्री मिश्रा द्वारा कोविड-19 एवं अन्य जन सामूदायिक गतिविदियों में किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिये राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत परामर्शदाता एवं प्रशिक्षक से समन्वय कर विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत प्रत्येक प्रशिक्षक टीम से 5 साथियों का चयन कर उन्हे प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये। जिसमें मुख्य रूप से आशिष परमार, उन्नति मकवाना, ईशा सोलंकी, करिश्मा हिहोर एवं दिपीका गवली को मंच से सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. श्री ठाकुर द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया। उन्होने अपने उद्बोधन में बताया की साथिया टीम ने टीकाकरण के समय जनजागृति करने हेतु लोगों में टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतिया थी। उन्हे दूर कर लोगों को टीकाकरण के लिये किस तरह प्रेरित किया यह बताया। डाॅ. बी.एस.बघेल सिविल सर्जन द्वारा साथिया टीम का उत्साहवर्धन किया एवं उत्कृष्ट कार्य के लिये बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. श्री राहुल गणावा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी डाॅ. श्री राजाराम खन्ना, डाॅ. रीया शर्मा एवं साथिया टीम के अधिकारी तथा बडी संख्या में साथिया टीम के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह एवं सुश्री वीणा रावत प्रचार सहायक जनसंपर्क विभाग उपस्थित थी।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!