Connect with us

अलीराजपुर

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया

Published

on

जिलेभर में कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सुना और देखा गया
कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 466 एसएचजी को 50 लाख 44 हजार रूपये की आरएएफ राषि जारी हुई
अलीराजपुर, 12 अगस्त 2021 – आत्म निर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देष के विभिन्न स्थानों की एनआरएलएम एसएसजी से जुडी महिलाओं से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लीक के माध्यम से समूहों को आरएफ राषि का हस्तातंरण किया। अलीराजपुर जिले में उक्त कार्यक्रम को जिला, विकासखंड स्तर, सीएलएफ, ग्राम संगठन स्तर पर म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन के माध्यम से गठित समूहों से जुडी बडी संख्या में महिलाओं ने देखा एवं सुना। सिंगल क्लीक माध्यम से अलीराजपुर जिले के 466 स्वयं सहायता समूहों को 50 लाख 44 हजार रूपये की आरएएफ राषि जारी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा एसएचजी से जुडी महिलाएं देषभर में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढते हुए सभी के लिए प्रेरणा बन रही है। कोरेाना काल में भी एसएचजी से जुडी महिलाओं ने अहम भूमिका निभाते हुए अनुकरणीय और अतुलनीय प्रयास किये। देष नारी शक्ति के प्रयासों से विकास पथ पर आगे बढ रहा है। देषभर में एसएचजी द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उससे हो रहा आर्थिक सषक्तिकरण महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने समूहों से जुडी महिलाओं को आर्थिक रूप से सषक्त करने हेतु बैंकिंग सिस्टम से जोडकर जनधन खातें एवं समूहों को बैंक से ऋण प्राप्ति करने की प्रक्रिया को सरल बनाया है, जिससे समूह से जुडी महिलाएं सफल उद्यमी के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा देषभर में समूह से जुडी बहनें आत्मनिर्भर हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समूह की महिलाओं से आह्वान किया कि सिंगल यूज प्लास्टीक मुक्ति, कुपोषण मुक्ति के प्रयासों एवं जनजागरण हेतु आगे आए। महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु स्वास्थ्य चैपालों का आयोजन रखकर जागरूकता के प्रयास करें। उन्होंने आह्वान किया कि देष आजादी की 75वीं वर्षगाठ के तहत आयोजित हो रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर संकल्प ले कि वर्ष में 75 दिन स्वच्छता, जल संरक्षण आदि के जनजागरण कार्य में सहभागिता करते हुए समाज सुधार के प्रयासों के सहभागी बनें। इस अवसर पर देषभर के विभिन्न जिलों से समूह से जुडी महिलाओं ने अपने अनुभव और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने आजीविका मिषन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आरएएफ स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने समूह से जुडी महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समूह सदस्यों को संवहनीय आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों के आयोजन संबंधित आह्वान किया। डीपीएम म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिषन अलीराजपुर सुश्री सोनू यादव ने बताया जिले में 466 एसएचजी को 50 लाख 44 रूपये की आरएएफ राषि हस्तातरिंत हुई है। उक्त आयोजन में जिलेभर में बडी संख्या में आजीविका मिषन के स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं ने कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से देखा और सुना। कार्यक्रम में डीएम श्रीमती इंकू बघेल, श्रीमती दिपीका भिंडे, श्री अष्विनी वाणी, श्री विष्वजीत कुषवाह सहित अन्य विभिन्न विकासखंडों में आजीविका मिषन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!