Connect with us

DHAR

उप संचालक कृषि ने ग्रामो का निरीक्षण कर की किसानों से चर्चा

Published

on

धार 12 अगस्त 2021-  जिले में उप संचालक कृषि जी.एस. मोहनिया द्वारा विकास खण्ड धार अंतर्गत ग्राम अनारद, कनावल, कलसाड़ा में क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों की फसलों का निरीक्षण किया गया। प्रमुख फसले सोयाबीन, मक्का की फसल के अवलोकन में कहीं कहीं पर मक्का में फॉल आर्मी वर्म एवं सोयाबीन फसल पर तना मक्खी, सफेद मक्खी का आंशिक प्रकोप देखा गया जहॉ पर नियंत्रण की सलाह दी गई। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि सोयाबीन फसल हेतु सफेद मक्खी के नियंत्रण हेतु अनुशंसित पूर्व मिश्रित सम्पर्क रसायन जैसे बीटासायफ्लुथ्रिन ़ इमिडाक्लोप्रीड (350 मि.ली./है.) या पूर्व मिश्रित थायोमिथाक्सम ़ लैम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मि.ली./है.) का छिड़काव करें जिससे सफेद मक्खी के साथ-साथ पत्ती खाने वाले कीटों का भी एक साथ नियंत्रण हो सके। हरी इल्ली हेतु (सेमीलुपर) के नियंत्रण हेतु प्रोफेनोफॉस 50 प्रतिशत ई.सी. 1.5 एम.एल. प्रति लीटर या प्रोफेनोफॉस 40 प्रतिशत ़ सायपर 4 प्रतिशत ई.सी. 1.00 एम.एल. प्रति लीटर का छिड़काव हेतु उपयोग करे। तना मक्खी- क्लोरण्न्ट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. 0.4 एम.एल प्रति लीटर या थायोमेथोक्सम 12.60 ़ लेम्डासायहेलोथ्रिन 9.5 जेड.सी. का मिश्रण 4 एम.एल. दवा प्रति 15 लीटर की दर से छिड़काव करे।
     कृषकों को सलाह है कि अपने खेत में फसल निरीक्षण के उपरांत पाएं गए कीट विशेष के नियंत्रण हेतु अनुशंसित कीटनाशक की मात्रा 500 लीटर/है. की दर से पानी के साथ फसल पर छिड़काव करें। छिड़काव हेतु पावर स्प्रेयर का उपयोग किये जाने पर 120 लीटर/है. पानी की आवश्यकता होगी एवं छिड़काव भी प्रभावकारी होगा।
मक्का फसल मे फॉलआर्मी वर्म के नियंत्रण हेतु उपाय- मक्का फसल में फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण हेतु इमामेक्टीन बेन्जोईट 5 प्रतिशत एस.जी. 0.5 ग्राम प्रति लीटर या क्लोरण्न्ट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. 0.4 एम.एल प्रति लीटर थायोडीकार्ब 75 डब्ल्युपी 1 कि.ग्रा. प्रति हेक्टर का उपयोग करे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!