Connect with us

झाबुआ

जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सपरिवार वृक्षारोपण किया

Published

on

झाबुआ, 13 अगस्त 2021। प्रोजेक्ट हरियाली के अंतर्गत एवं माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन की प्राथमिकता प्रदेश को हरा-भरा करने के लिये सघन वृक्षारोपण एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अंकुर एप जिसमें वृक्षारोपण कर एप पर दर्ज करना एवं इस हेतु वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिये जनजागृति अभियान के अंतर्गत आज प्रातः नवोदय विद्यालय परिसर डूंगरालालू में जिला प्रशासन के जिला अधिकारियों द्वारा सपरिवार उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, वनमण्डलाधिकारी श्री एम.एल.हरित, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग श्री प्रशांत आर्या, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल.एन.गर्ग, सहायक आयुक्त आबकारी श्री शादाब अहमद सिद्धिकी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंकिता प्रजापति, तहसीलदार श्री प्रवीण अहोरिया, तहसीलदार श्री आशिष राठौर, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री एल.एस.मण्डलोई, प्राचार्य नवोदय विद्यालय, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह, प्रचार सहायक सुश्री वीणा रावत द्वारा सपरिवार एकत्र होकर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधों को रोपा गया।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!