Connect with us

DHAR

कलेक्टर श्री सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की ली सलामी 

Published

on

धार 15 अगस्त 2021 /  जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में घ्वजारोहण किया। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। श्री सिंह ने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, परेड कमाण्डर डीएसपी नीलेश्वरी डावर उपस्थित थे। श्री सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इसके बाद एस.ए.एफ. तथा पुलिस प्लाटून द्वारा हर्षफायर किए गए। श्री सिंह ने संयुक्त परेड की सलामी ली तथा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर सामूहिक परेड में जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, वन विभाग, पायलेटिंग आरक्षक ने भाग लिया।
   श्री सिंह ने इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर शहीद हुए जवान विक्रम मोरी के माता पिता को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने परेड में होमगार्ड को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय पुरस्कार दिया।
    समारोह में सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ट, एडीएम सलोनी सिडाना,नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, पार्षदगण, पत्रकारगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!