Connect with us

झाबुआ

मलेरिया रोग के नियंत्रण हेतु लार्वाभक्षी मछली का संचय किया गया

Published

on

झाबुआ, 19 अगस्त 2021 जिले में मलेरिया रोग के नियंत्रण हेतु कलेक्टर महोदय श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा निर्देशित किया गया था कि अति मलेरिया रोग प्रभावित ग्रामों का चिन्हांकन कर ग्राम के जलश्रोतों मे लार्वाभक्षी मछली गम्बूशिया का संचय किया जाये। निर्देश के परिपालन मे मलेरिया रोग की केटेगिरी के आधार पर केटेगिरी 1 के 69 एवं केटेगिरी 3 के 37 ग्रामों का चयन किया गया। चयनित मलेरिया प्रभावित ग्रामों मे दिनांक 10.08.2021 को 18 ग्राम एवं दिनांक 11.08.2021 को 17 ग्रामों के जलश्रोत मे लार्वाभक्षी मछली गम्बूशिया का संचय किया जागा। रानापुर के गवसर, दोतड़, रूपाखेड़ा, कुशलपुरा, समोइर्, भूतखेड़ी, एवं रामा के छापरी ,सदावा, गोपालपूरा, गोमला, पारा ,,कल्यानपुरा के देवझिरी चारोलीपाड़ा ,मोहनपुरा आदि ग्रामों मे संचय किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य विकासखण्ड के ग्रामों मे भी कार्ययोजना अनुसार लार्वाभक्षी मछली गम्बूशिया का संचय किया जावेगा। लार्वाभक्षी मछली गम्बूशिया रुके हुवे पानी मे पैदा होने वाले मच्छरों के लार्वा को खाकर मच्छरों की पैदावार को कम करेगी जो कि मलेरिया रोग के प्रसार को रोकने मे सहायक होगा।
झाबुआ जिले में मलेरिया रोग मे निरंतर कमी आ रही है। गत वर्ष मात्र 150 रोगी मलेरिया के पाये गये थे। जन समुदाय से अपील है कि वर्तमान में कोरोना रोग के साथ-साथ आगामी समय मे आने वाली बीमारियाॅ (मलेरिया डेंगू एंव चिकुनगुनिया) को फैलने से रोकन के लिये घरों एंव आसपास के पानी के बर्तनों,सीमेन्ट की टंकियों की नियमित सफाई करते रहे। प्रतिदिन सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे। लार्वाभक्षी मछली संचय दल मे श्री राजेन्द्र हुरमाले, श्री नवल सिंह जमरा श्री झीतर सिंह सोलंकी एंव जिला मतस्य पालन अधिकारी श्री एम.एल भाटी एंव कार्यालय के कर्मचारियों का योगदान रहा।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!