Connect with us

अपना MP

आज माननिय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर जी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण संबंधित स्थाई समिति की बैठक में सम्मिलित हुए।

Published

on

आज माननिय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर जी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण संबंधित स्थाई समिति की बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में विभिन्न पदों पर आरक्षित पदों की नियुक्ति, आरक्षण के नियम के पालन के संबंध में चर्चा की तथा पूरे देश में जितने भी नए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान बने हैं उन सभी में आरक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस बैठक में अनुसूचित जनजाति व जाति के अधिकारी व कर्मचारी के साथ भेदभाव ना हो, समय पर पदोन्नति हो और यदि उनकी कोई समस्या हो तो उसका त्वरित निराकरण हो, इस संबंध में विस्तृत चर्चा करके आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के संचालक श्री रणदीप गुलेरिया जी को निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव भी उपस्थित थे। भारत सरकार के स्वास्थ और परिवार कल्याण के सचिव श्री राजेश भूषण जी, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक डॉ सुनील कुमार और समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

झाबुआ1 hour ago

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ3 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-

झाबुआ5 hours ago

कलेक्टर द्वारा आगामी त्यौहारों/पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव की स्थिति को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया*

झाबुआ5 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024*/ “Prime Minister’s Awards for Excellence in Public Administration-2024”

*सिविल सेवा दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!