Connect with us

झाबुआ

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय का औपचारिक शुभारंभ

Published

on

झाबुआ, 22 सितम्बर 2021। शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय का औपचारिक शुभारंभ माननीय कलेक्टर महोदय जिला झाबुआ श्री सोमष जी मिश्रा संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ0 जे.सी. सिन्हा एवं जनभागीदारी समिति सदस्यों श्री अर्पित कटकानी, श्री विनय भाबोर, जिला कोषालय अधिकारी, जिला झाबुआ, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग झाबुआ, श्री मनोज अरोड़ा, श्री मनोज भाटी, श्री ओमप्रकाष षर्मा, श्री प्रफुल्ल गादिया, श्री अजय सिंह डामोर, श्री अषोक भावसार, श्री हट्टूसिंह डामर, श्रीमती रेखा मोदी, श्री दीपक व्यास, श्री उमंग सक्सेना, श्री राकेष जाटव, डॉ0 रविन्द्र सिन्ह, डॉ0 संजू गांधी, डॉ0 अंजना सोलंकी, प्रो0 के.सी कोठारी, प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक झाबुआ, डॉ0 गोपाल भूरिया, प्रभारी जनभागीदारी समिति की उपस्थिति में किया गया है । भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 हेतु ऑनलाईन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 है । जिसके बढकर 30 अक्टुबर 2021 होने की संभावना है । छात्र-छात्राऐं ऑनलाईन प्रवेश फॉर्म भरने के उपरांत आवश्यक दस्तावेज लगाकर 03 प्रतियों में भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ0 एस.के. सिकरवार, सहायक प्राध्यापक-रसायनशास्त्र के पास जमा करवाना अनिवार्य है । इसके पश्चात् भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यक पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों के निवास पते पर पहुंचा दी जावेगी । भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के झाबुआ केन्द्र क्रमांक 1709 पर स्नातक स्तर पर बी.ए. कला, बी.एससी. जीव विज्ञान/गणित , बी.कॉम. वाणिज्य, बी.एससी. (आई.टी.), बी.बी.ए., बी.जे. (पत्रकारिता में स्नातक), स्नातकोत्तर स्तर पर एम.बी.ए., एम.कॉम. वाणिज्य, एम.ए. हिन्दी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, एम.एस.डब्ल्यू. एम.एससी. भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, एम.एससी. (आई.टी.) एवं डिप्लोमा डी.बी.ए., व्यापार प्रबंधन में डिप्लोमा, डी.आई.एम. प्रबंधन, डी.सी.ए. कम्प्यूटर, डी.एन.एच.ई. पोषण और स्वास्थ शिक्षा में डिप्लोमा रामचरित मानस से सामाजिक विकास में डिप्लोमा एवं सी.एच.आर. मानवाधिकार में प्रमाण-पत्र सी.आर.डी. ग्रामीण विकास में प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!