Connect with us

झाबुआ

अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं……. लगातार दे रहे वारदातों को अंजाम

Published

on

झाबुआ- जिले में इन दिनों हर तरह का अपराध हो रहा है चाहे लूट , डकैती, चोरी, हत्या का प्रयास, धमकी , गुंडागर्दी के अलावा सटोरिये सक्रियता से नजर आ रहे हैं अवैध रूप से शराब का विक्रय जोर शोर से चल रहा है आदि । आजकल जिले में हर तरह के अपराध आम बात हो गई है और किसी भी प्रकार का अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं होने के कारण एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देते जा रहे हैं ।

झाबुआ जिले में माफियाओं का भी बोलबाला है वही अपराधियों व माफियाओं में पुलिस का किसी तरह का कोई खौफ ही नहीं दिखाई पड़ रहा है और इसी कारण में किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं जिले के हर नगर व कस्बे में लूट ,चोरी, गुंडागर्दी ,धमकी और हत्या जैसे अपराध पिछले कुछ महीने में जोर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं । हालांकि पुलिस इन अपराधों के घटित होने के बाद इन्हें जल्द ही सुलझा लेती है लेकिन इन वारदातों को होने से रोकने में पुलिस विफल ही नजर आ रही हैं। है इसके पीछे कारण सिर्फ एक ही है अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं होना ……..। जिले की पुलिस वारदातों और घटनाओं का इंतजार करती है और फिर उसे कुछ दिन में ट्रेस भी कर लेती है लेकिन वह वारदात को रोकने में पूरी तरह से विफल ही नजर आ रही है । आखिर क्यों …..और क्या कारण …है शहर में गणपति स्थापना के बाद से , शहर के माधवपुरा क्षेत्रों में चोरों की सक्रियता रही और दो से तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया , लेकिन चोर आज तक चोर पुलिस पकड़ से दूर हैं वहीं पारा क्षेत्र में दो वर्दी धारा पुलिस द्वारा शराब का सेवन करते हुए वीडियो वायरल होना । वही पारा से राणापुर जा रहे एक जैन दंपत्ति के साथ लूट की वारदात होना । रविवार को पुनः दिनदहाड़े शहर के मध्य से एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भाग जाना एक के बाद एक चोरी की घटनाओं का घटित होना के अलावा गुंडागर्दी और धमकी देने की शिकायत आवेदनों पर भी तत्परता से कार्रवाई नहीं करना । सिर्फ आवेदन लेकर जांच तक ही सीमित रहना है आदि अनेक कारणों के कारण अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है …या फिर नजर ही नहीं आ रहा है ……। पुलिस की कार्यप्रणाली से तो ऐसा लगता है कि अपराध मुक्त जिला बनाने की कार्यप्रणाली तो बिल्कुल ही नजर नहीं आ रही है क्योंकि अगर लगातार वारदात होगी और कार्रवाई नहीं होगी , तो अपराधियों के हौसले तो बुलंद होना तय ही है चाहे इसके बाद आप अपराध को ट्रेस ही क्यों न कर लें ….? इसके अलावा जिले के राणापुर में अशांति का माहौल, लोगों में डर व भय…।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!