Connect with us

झाबुआ

जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान जारी

Published

on

झाबुआ – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में त्योहार के पहले से विभिन्न होटलों और दूध विक्रेताओं के यहां लगातार खाद्य विभाग और नापतोल विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमे सभी ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब नगरीय क्षेत्रों में नापतौल विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण कर नमूना संग्रहन की कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार को झाबुआ में रंगपुरा रोड झाबुआ में कल्याणपुरा चौराहा पर स्थित बालाजी रेस्टारेंट पर पहुँची खाद्य विभाग और नापतोल विभाग की टीम द्वारा दुकान में निरीक्षण किया और मिठाई का नमूना जांच के लिए लिया गया है। इनके बाद टीम मेघनगर पहुंची जहां थांदला रोड पर स्थित नवकार स्वीट्स, महादेव राजस्थानी स्वीट्स एवं नमकीन, जैन स्वीट्स बस स्टैंड के दुकान और निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए घी एवं मिठाई के नमूने जांच के लिए लेकर भोपाल परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जा रहे है। सम्पूर्ण अभियान में विभाग द्वारा कुल 58 प्रकरण दर्ज किए जाकर , एडीएम द्वारा 8 लाख जुर्माना अधिरोपित किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया है कि लगातार निरीक्षण कार्यवाही जारी है, रिपोर्ट के अवमानक प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!