Connect with us

झाबुआ

शहर में नाबालिग तीन या चार सवारी बैठाकर चला रहे वाहन… कारवाई की आवश्यकता….

Published

on

झाबुआ – शहर में नाबालिग बच्चों द्वारा दो पहिया वाहनो पर बिना लाइसेंस के तीन सवारी ,चार सवारी बैठाकर वाहनो को चलाया जा रहा है । नाबालिगों द्वारा कई बार तीन सवारी बैठाकर वाहनों को तेज गति से चलाया जा रहा है । जिससे दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है ।यह नाबालिगग शहर के बस स्टैंड ,मेन बाजार , राजवाड़ा चौक, आजाद चौक, राजगढ़ नाका आदि अनेक क्षेत्रों से तेज गति से वाहनों को चलाते हुए देखे जा सकते हैं । कई बार पुलिस द्वारा समझाइश भी दी जाती है और कार्रवाई भी की जाती है लेकिन फिर भी नाबालिक बच्चे लगातार मनमानी कर रहे हैं और अब तो बिना लाइसेंस और बिना नंबर प्लेट के वाहनों को लगातार शहर में तेज गति से दौड़ रहे हैं जिससे वाहनों की टक्कर होने की भी प्रबल संभावना है.। ऐसा ही एक नजारा आज हमारे कैमरे में कैद हुआ है जहां एक दो पहिया वाहन पर वाहन चालक के अलावा तीन और नाबालिक बच्चे वाहन पर बैठे हुए थे तथा इस वाहन पर नंबर भी नहीं थे.। साथ ही वाहन को रोड के रांग साइड पर चलाते हुए जा रहे थे । जिससे सामने की ओर से आने वाले वाहन असमंजस में थे । इस तरह के नजारे शहर मे दिन भर देखने को मिल सकते हैं जहा नाबालिग बच्चों द्वारा लगातार दो पहिया वाहन पर तीन सवारी या चार सवारी बैठाकर वाहनों को चलाया जा रहा है । कई बार इस तरह 3 या 4 सवारी वाहनों को चलाते समय यह बच्चे एक हाथ से मोबाइल व एक हाथ से वाहन भी चलाते हुए देखे गए हैं । इसके अलावा भी शहर में दोपहिया वाहनों पर तीन या चार सवारी भी आसानी से देखी जा सकती है । साथ ही शाम को भी कई बाइक राइडर्स अपने वाहनों को तेज गति से ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं जिन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है । पुलिस या यातायात विभाग को चाहिए कि इस तरह नाबालिग बच्चों पर लगातार समझाईश दी जाए व नही मानने पर चालानी कार्रवाई कर की जाए , जिससे इस तरह नाबालिग बच्चे तेज गति से वाहनों को ना चलाएं ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!