Connect with us

झाबुआ

खनिज विभाग ने अवैध परिवहन कर रहे वाहनों से एक करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला

Published

on

झाबुआ – कलेक्टर सोमेश मिश्रा झाबुआ द्वारा खनिजों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के निर्देश के अनुक्रम मे खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में खनिज अमले द्वारा जिले की सम्पूर्ण प्रशासनिक सीमा में अलग अलग समय और तिथियों पर क्रमिक और आकस्मिक दबिश का सिलसिला सम्पूर्ण कैलेंडर वर्ष 2021 में सतत रहा। गुजरात और अन्य नजदीकी जिलों से होने वाले खनिज परिवहन पर खनिज विभाग ने पैनी नजर रख,बगैर ईटीपी और बगैर आईएसटीपी तथा खनिज की ओवरलोड मात्रा का परिवहन करने वाले वाहनों पर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 141 प्रकरण विगत कैलेंडर वर्ष 2021 में तैयार किए गए हैं।जिसमे मध्य प्रदेश रेत नियम 2019 एवं मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम 1996 में विहित प्रावधानों के तहत् कार्यवाही प्रस्तावित कर रूपये 1,02,42,000 “एक करोड़ दो लाख बयालिस हज़ार रुपए” का जुर्माना वसूल किया गया है।उल्लेखनीय है की झाबुआ जिले में अवैध परिवहन पर अब तक वसूल की गई यह सर्वोच्च राशि है।खनिज शाखा झाबुआ द्वारा अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।उक्त उपलब्धियों के अर्जन में सहायक खनि अधिकारी राकेश कुमार कनेरिया,खनि निरीक्षक शंकर कनेश एवं विवेकानन्द यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!