Connect with us

झाबुआ

पुलिस जवान (सुनिल बच्चन) ने रोड किनारे मिले मोबाइल , के धारक को ढूंढ कर लौटाया और दिया मानवता का परिचय…..

Published

on

झाबुआ – जहां भौतिकवाद के इस युग में ईमानदारी और मानवता बहुत ही कम देखने को मिलती है और जहां इस भौतिकवाद और सोशल मीडिया के युग में मोबाइल एक अहम हिस्सा है वही उसका गुम हो जाने पर मोबाइल धारक बेचैन भी हो जाता है और फिर उसे पाने के लिए आवेदन से लेकर सारे प्रयास भी करता है लेकिन कई बार ऐसे घूम हूए मोबाइल जब किसी इमानदार पुलिस वाले को मिलता है और वह पुनः धारक को ढूंढ कर उसे वापस करता है तो मोबाइल धारक की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और इस ईमानदारी के लिए वह पुलिस जवान सुनील बच्चन की भूरी भूरी प्रशंसा भी करता हैं और धन्यवाद भी ज्ञापित करता है।

कुछ ऐसा ही झाबुआ के पुलिस जवान सुनील बच्चन ने मानवता का परिचय देते हुए गुम हुए या रोड किनारे पडे हुए मोबाइल को उठाकर , मोबाइल धारक को ढूंढकर पुनः उसके सुपुर्द किया । पुलिस आरक्षक सुनिल बच्चन को कल रात्रि 9:00 बजे पुलिस लाइन गेट के बाहर रोड किनारे पर सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल गिरा हुआ देखा , साथ में पावर बैंक भी था । सुनील बच्चन ने उस मोबाइल को उठाया और अपने संबंधित तथा परिचितों और मित्रो को उक्त मोबाइल की जानकारी दी और मोबाइल धारक को ढूंढने की बात कही तथा स्वयं भी यह प्रयास करने में जुट गए कि यह मोबाइल किसका है । सुनील बच्चन ने मोबाइल की कॉल लिस्ट में से फोन लगाना शुरू किए, कुछ मोबाइल नंबर पर घंटी गई , लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया । लेकिन करीब आधे घंटे बाद मोबाइल धारक के भाई ने उक्त मोबाइल पर फोन लगाकर पूछा , तब पुलिस जवान ने कहा कि यह मोबाइल मुझे रोड किनारे मिला है और जो भी इसका मालिक है या उसके घर वाले उसको इसकी सूचना दी जाए और पुलिस अधीक्षक के बंगले पर मैं ड्यूटी कर रहा हूं वहां से आकर ले जाएं.। तब उसके भाई ने बताया कि सेलू नाम का उसके भाई है और वह मोहनपुरा का निवासी है तथा यह गुम.हुआ उसका मोबाइल हैं । उसके भाई ने सेलू के परिवारजनों को सूचना दी और रात्रि करीब 10:00 बजे मोबाइल धारक पुलिस अधीक्षक के बंगले पर आकर अपना मोबाइल ले गया और पुलिस जवान सुनील बच्चन को इस ईमानदारी के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस प्रकार पुलिस जवान सुनील बच्चन ने ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल को , धारक को.ढूंढ कर मोबाइल लौटाया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!