Connect with us

झाबुआ

बाईक चोर गिरफ्तार, दो बाईक बरामद

Published

on

झाबुआ - वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा लगातार समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा था। इस हेतु प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग करने एवं अपने मूखबीर तंत्र को ओर अधिक मजबूत करने के निर्देश लगातार दिये जा रहे थे। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा पूर्व में दो वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक गिरोह से 18 बाईक एवं दूसरे गिरोह से 01 बाईक व एक बोलेरो जप्त की थी। दिनांक 05.02.2022 को वाहन चैकिंग के दौरान मूखबीर सूचना मिली कि रानापुर तरफ से एक लाल रंग की पल्सर गाड़ी पर 02 व्यक्ति बैठकर आ रहे है जो कि चोरी की हो सकती है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा तत्काल रानापुर रोड़ पर पहुंची। जहां पर दो व्यक्ति एक लाल रंग की पल्सर मोटर सायकल से आते हुए दिखाई दिये, जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हे बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ा। मोटर सायकल चलाने वाले व्यक्ति से अपना नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेश पिता सरदार भूरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भूतिया टांडा का होना बताया व साथ में एक नाबालिग अपचारी था। थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर उनके द्वारा पल्सर मोटर सायकल थांदला क्षेत्र के ग्राम चेनपुरा से चोरी करना बताया एवं एक अन्य टीवीएस अपाचे मोटर सायकल कॉलेज ग्राउण्ड झाबुआ से चोरी करना बताया। जिसे आरोपियों की निशादेही से जप्त किया गया।

जप्त की गई सामग्री :-

  1. एक लाल रंग की पल्सर मोटर सायकल किमती 1,20,000/-रू.
  2. एक टीवीएस अपाचे मोटर सायकल किमती 92,000/-रू.
    कुल किमती 2,12,000/-रू.
    आरोपियों के नाम :-
  3. राजेश पिता सरदार भूरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भूतिया टांडा (गिरफ्तार)
  4. एक बाल अपचारी (गिरफ्तार)

  5. सराहनीय कार्य में योगदान :-
    उक्त घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, सउनि महावीर वर्मा, प्रआर. 488 दिपक, प्रआर. 335 राजेन्द्र, आर. 19 दिनेश, आर. 52 भेरूसिंह, आर. सुनील बच्चन का सराहनीय योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!