Connect with us

अपना MP

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित हुई

Published

on

अचल सपंत्ति की गाईड लाईन 2022-23 हेतु आम नागरिकों के सुझाव आंमत्रित करने के निर्देष दिए

अलीराजपुर, 7 फरवरी 2022 – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अचल संपत्ति की गाईड लाईन वर्ष 2022-23 के लिए जिला मूल्यांकन समिति, जिला-अलीराजपुर की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में विधायक श्रीमती सुलोचना रावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन,एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, जिला पंजीयक श्री दीपक शर्मा, उप पंजीयक श्री अषोक तिवारी एवं श्री नरेन्द्र नाथ तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में अचल संपत्ति की गाईड लाईन वर्ष 2022-23 के लिये जिले की तीन उप जिला मूल्यांकन समितियों क्रमशः अलीराजपुर, जोबट एवं भाबरा द्वारा प्रेषित प्रस्तावों पर विचार किया गया। समिति द्वारा सर्वसहमति से तय किया गया है कि केवल उन स्थानों पर गाईड लाईन दरों में वृद्धि जावे जहां आवासीय- व्यावसायिक गतिविधियां बढ रही है। समिति द्वारा ऐसे स्थानों की भी चिन्हित किया गया जहां गाईड लाईन दरों से अधिक मूल्य पर रजिस्ट्रियां हो रही है। विगत पांच वर्षो से गाईड लाईन दरों में वृद्धि नही होने से दरों में वृद्धि पर विचार किया गया किन्तु काॅविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए केवल अधिक राजस्व वृद्धि वाले स्थानों पर वृद्धि प्रस्तावित का निर्णय लिया गया। गाईड लाईन वर्ष 2022-23 को दिनांक 11 फरवरी 2022 से 20 फरवरी 2022 तक आम नागरिकों के अवलोकन हेतु जिला पंजीयक कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर, अलीराजपुर एवं सभी उप पंजीयक कार्यालयों में उपलब्ध रहेगीं। कार्यालयीन समय में आम नागरिक गाईड लाईन दरों का अवलोकन करके सुझाव दे सकेगें। सुझावों पर विचारोपरांत गाईड लाईन वर्ष 2022-23 के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, भोपाल को प्रेषित किये जायेगें। आगामी गाईड लाईन 01 अप्रैल 2022 से प्रभावशील होगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

भारत शासन की अति महत्वपूर्ण योजना पैक्स कम्प्युटराईजेशन अन्तर्गत सहकारी समिति मेघनगर के तत्कालीन समिति प्रबंधक श्री संजय नागर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से संस्था को राशि रू. 8, करोड के करीब की गंभीर आर्थिक हानि होने से श्री नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

झाबुआ13 hours ago

गुमशुदा बालिका हुई दस्तयाब। गुमशुदा बालिका रोशनी पिता पिन्टू पारगी की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बालिका एवं उसके परिवार को मिठाई खिलाकर उनकी खुशियों में शामिल हुए।

झाबुआ15 hours ago

मकान मालिक द्वारा किरायेदार की सूचना थाने पर नही देने पर पुलिस द्वारा मकान मालिक के विरुद्ध की गई कार्यवाही

झाबुआ15 hours ago

मकान मालिक द्वारा किरायेदार की सूचना थाने पर नही देने पर पुलिस द्वारा मकान मालिक के विरुद्ध की गई कार्यवाही

झाबुआ16 hours ago

निजी स्कूल का कारनामा…… रिजल्ट घोषित किया ही नहीं और पूरक परीक्षा आयोजित… यह कैसी शिक्षा प्रणाली..?

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!