Connect with us

झाबुआ

पोषण पुर्नवास केन्द्रों में बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति हो-कलेक्टर

Published

on

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

झाबुआ, 7 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समयावधि पत्र (टीएल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण पुर्नवास केन्द्र (एन.आर.सी.) पर बच्चों की भर्ती शतप्रतिशत हो जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग इसकी सतत समीक्षा करें एवं जिला अधिकारी भी अपने भ्रमण के दौरान इन एन.आर.सी. सेंटर का अवलोकन करें। बच्चों की माता को भी उचित पोषण आहार उपलब्ध हो, ऐसी सुविधा सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सक्त कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर महोदय द्वारा बैठक में निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान के प्रकरणों का सन्तुष्ठि पूर्वक निराकरण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। प्रकरण के लंबित होने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में फ्रन्टलाइन वर्कर जो अपने प्रिकाशन डोज (बुस्टर) के लिए रह गए है

उन्हें तत्काल लगवाया जाए। पूर्व में जिन लोगों को प्रथम डोज लग चुका था। उन्हें उस अनुपात में द्वितीय डोज नहीं लगाया गया है। इन्हे चिन्हांकन करें एवं शत प्रतिशत द्वितीय डोज की कार्यवाही पूर्ण करें। सम्भवतः जिले में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का द्वितीय डोज नहीं लगा हो ऐसी स्थिति नहीं है किन्तु फिर भी कार्यालय में सभी की जानकारी एकत्र कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कोरोना संक्रमण के लिए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कार्यवाही की जाए। सभी जिला अधिकारी, कर्मचारी तत्काल जिला अस्पताल या अपने समीप के वैक्सीन सेंटर पहुच कर अपना वैक्सीनेशन करवाए। रूटीन टीकाकरण के पश्चात कोविड टीकाकरण प्रारम्भ किया जाए।

बीएमओ यह सुनिश्चित करें कि कौन लोग छुट गए हैं। उन्हें तत्काल वैक्सीनेशन किया जाए। कलेक्टर कान्फ्रेंस के निर्धारित बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

प्रतिदिन मास्क हेतु कार्यवाही करें। जो नहीं लगाए उन्हें जुर्माना करें। नगरपालिका की जो वाहन है उसे इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें। अस्पतालों का निरीक्षण 3 दिवस में एक बार अनिर्वाय रूप से करें। ऑक्सीजन कन्सटेटर, कोविड सेंटर पर तत्काल लगया जाए। यहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की सतत मानिटरिंग करें। अस्पतालों में सभी ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवा ले। टेली मेडिसिन सेंटर ई-दक्ष केन्द्र कलेक्टर कार्यालय में प्रारम्भ किया गया है इसकी सतत मानिटरिंग करे। राशन आपके द्वार के अंतर्गत जिले से 22 वाहन कलस्टर हेतु रवाना की गई है।

सीएम हेल्पलाईन के यदि 500 दिवस से उपर एवं 300 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करे। लंबित प्रकरणों की जानकारी भी अनिवार्य रूप से लावे एवं प्रतिवेदन को पोर्टल पर दर्ज करे। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में पूर्ण गम्भीरता का पालन करते हुए एल-1 पर ही सात दिवस के अंदर निराकरण किये जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने निर्देश दिए की पथ विक्रेताओं के जो प्रकरण बैंकों में लंबित है उन्हे तत्काल स्वीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय रात्रि को भ्रमण पर रहेंगे। जिसमें विद्युत व्यवस्था एवं स्वच्छता के कार्यो का जायजा लेंगे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भी अपने क्षेत्र में राजस्व अमले के साथ भ्रमण पर रहे। समस्त सीएमओ, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत निरंतर भ्रमण कर मॉस्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही सुनिश्चित करें। आगंनवाडी केन्द्रो को जिन विभाग के अधिकारियों के द्वारा गोद लिया गया है

वहां पर बच्चों के पोषण का विशेष ध्यान रखें। जिले के सभी स्कूलोें में आंगनवाडी केन्द्रों पर सुरजने का पौधा अनिवार्य रूप से लगाए। जिन बच्चों को यदि स्कूल यूनिफार्म प्राप्त नहीं हुई है उनका चिन्हांकन कर दो दिवस में प्रदान करें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। भू-माफिया, शराब माफिया एवं मिलावट खोरों, खनिज माफिया के लिए निरंतर छापामार कार्यवाही की जावे। फसलों को किसान के आधार से लिंक करवाए। जिससे किसानों को अपनी फसल को बचने में सुविधा हो यह कार्य गिरधावर एवं पटवारी प्रथम प्राथमिकता से करें। यह उनकी व्यक्तिगत जवाबदारी है। दतिया माॅडल पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। एल.डी.एम. इस सप्ताह बी.एल.सी.सी. की बैठक अनिवार्य रूप से कर ले। माह फरवरी स्वच्छता माह होने पर जिला अधिकारी एवं अनुभाग के अधिकारी अपने सभी वार्डो में भ्रमण करें एवं इसके फोटो ग्राफ्स भी पोस्ट करे। यहां पर सड़कें एवं लाइट की व्यवस्था पर फोकस करें। कड़कनाथ मुर्गो की आनलाइन खरीदी का पोर्टल व्यवस्थित करें। केवीके से सम्पर्क करें। इसमें वेंडर को भी जोडे एवं डिस्टीबुटर से भी समन्वय करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. श्री अभयसिंह खराडी इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री जे.पी.एस.ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्री राहुल गणावा एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
वीडियो कान्फें्रस के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री शिशिर गेमावत, एसडीएम थांदला श्री अनिल भाना, एसडीएम मेघनगर श्रीमती अंकिता प्रजापति एवं समस्त मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत जिले के समस्त तहसीलदार जुडे थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!